{"_id":"49e9d6c78894b522476978396f92b68d","slug":"old-person-killed-to-hameer-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधेड़ की सिर पर सरिया मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधेड़ की सिर पर सरिया मारकर हत्या
ब्यूरो अमर उजाला एटा
Updated Sat, 04 Apr 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
किशोर ने शुक्रवार रात एक अधेड़ के सिर पर सरिया मारकर हत्या कर दी। किशोर
अपनी मां और अधेड़ की वार्तालाप से बौखला गया था। घायल ने कुछ ही देर में
मौके पर दम तोड़ दिया। मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने आरोपी
की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश दी हैं।
वारदात थाना पटियाली क्षेत्र के गांव लौड़इया में शुक्रवार रात की है। पुलिस के मुताबिक गांव के ही एक किशोर के पिता की कई साल पहले मौत हो गई थी। उसने अपनी मां से गांव के ही वीरपाल को कई बार बातें करते देखा था। इसका विरोध किया तो उसे डांट फटकार दिया जाता था। रात में वीरपाल के आने पर किशोर आपा खो बैठा। उसने लोहे की सरिया से वीरपाल के सिर पर वार कर दिया। इससे फड़फड़ाकर वीरपाल गिर गया। उसकी मौके पर मौत हो गई। आरोपी भी तत्काल फरार हो गया। मामले की जानकारी मिलते ही थाना पुलिस आ गई। उसने शव को कब्जे में ले लिया। मामले में मृतक के परिजनों ने मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए कई जगह दबिश दी है।