फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Old man's death, son accused of murder

वृद्ध की मौत, पुत्र पर हत्या का आरोप

Sat, 09 Oct 2021 11:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Old man's death, son accused of murder
एटा। थाना जसरथपुर क्षेत्र के गांव नदराला निवासी 80 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। पुत्र पर ही दूसरे पुत्र ने हत्या का आरोप लगाया गया है। छोटे पुत्र पर पिता से 10 बीघा जमीन नाम कराने के बाद हत्या करने की बात कही है।
विज्ञापन

गांव नदराला निवासी 80 वर्षीय वृद्ध रामस्वरूप सिंह की शुक्रवार देरशाम संदिग्ध हालातों में मौत हो गई। मृतक के बड़े पुत्र पूर्व सैनिक अखिलेश का आरोप है कि छोटे भाई कमलेश ने बृहस्पतिवार को अपनी पत्नी विमला के नाम पिता से 10 बीघा जमीन का बैनामा करा लिया। इसके बाद शुक्रवार को हत्या कर दी। रिश्तेदारों से मौत की जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन

वहीं दूसरे पक्ष का कहना है कि अखिलेश सिंह को पिता ने एक प्लॉट फर्रुखाबाद में खरीदकर दिया था। इसमें मकान बना लिया और पिता को भी अपने साथ रखने लगे। एक सप्ताह पहले पिता को अखिलेश और उनकी पत्नी ने घर से निकाल दिया, तो वह गांव में आकर हमारे पास रहने लगे। पिता की आयु 80 वर्ष हो चुकी थी और वह बीमार थे। पिता ने ही इच्छा जाहिर की थी कि अखिलेश के नाम प्लॉट कर दिया है तो तेरे नाम 10 बीघा जमीन कर देता हूं। इस पर जमीन का बैनामा कराया। तबियत ज्यादा बिगड़ने पर चिकित्सक को भी दिखाया लेकिन मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक संजीव चौधरी ने बताया कि हत्या करने का आरोप लगाया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराया है। पीएम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। दोनों भाइयों में आपसी विवाद का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed