{"_id":"665331a145fc4a1a76066312","slug":"old-man-injured-in-road-accident-dies-etah-news-c-174-1-sagr1036-117992-2024-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: सड़क हादसे में घायल वृद्ध ने तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: सड़क हादसे में घायल वृद्ध ने तोड़ा दम
Sun, 26 May 2024 06:27 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 26 May 2024 06:27 PM IST
विज्ञापन
करहल। गांव महालरपुर के पास 22 मई को हुए सड़क हादसे में घायल बाइक सवार वृद्ध ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे के बाद परिजन मेडिकल कॉलेज सैफई में उपचार करा रहे थे। वृद्ध की मौत के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
जनपद इटावा के बीवामऊ निवासी महेश चंद्र उर्फ महेश सिंह 22 मई बाइक केस गांव कठफोरी जा रहे थे। बाइक पर उनके साथ गांव निवासी मुकेश यादव भी बैठे हुए थे। बाइक जब गांव महालरपुर के पास पहुंची, तभी पीछे से आ रही एक कार ने टक्कर मार दी। हादसे में महेश चंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं मुकेश को भी चोट लगीं थीं। घायलों को उपचार के लिए जसवंत नगर स्थित सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां से महेश चंद्र को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया गया था।
25 मई की देर शाम उपचार के दौरान महेश चंद्र ने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने के बाद पहुंची थाना सैफई पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए इटावा भेजा। मृतक के पुत्र शिव कुमार की तहरीर पर पुलिस ने कार चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।