फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Old man falls from tree while plucking mangoes, dies

Etah News: आम तोड़ते समय पेड़ से गिरा वृद्ध, मौत

Sun, 26 May 2024 12:09 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 26 May 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
Old man falls from tree while plucking mangoes, dies
एटा। थाना मिरहची क्षेत्र के गांव नयाबांस में 23 मई को पेड़ पर चढ़कर आम तोड़ते समय डाली टूट जान से एक वृद्ध नीचे आ गिरा। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसको लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे, वहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसको आगरा रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान शनिवार की सुबह वृद्ध ने दम तोड़ दिया। नयाबांस गांव के प्रधान अनिल कुमार ने बताया कि रमेशचंद्र (55) बीते बृहस्पतिवार को अपने खेत पर खड़े आम के पेड़ पर चढ़कर फल तोड़ रहे थे। अचानक से पेड़ की डाली टूट गई और वह नीचे आ गिरा। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। परिजन घायल रमेश चंद्र को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां से हालत को गंभीर देखते हुए चिकित्सक ने आगरा रेफर कर दिया। वहां चल रहे उपचार के दौरान शनिवार की सुबह लगभग तीन बजे उनकी मौत हो गई। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed