फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Old man dies after being crushed by roof collapse, two injured

Etah News: मकान की छत गिरने से दबकर वृद्ध की मौत, दो घायल

Tue, 10 Sep 2024 11:37 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 10 Sep 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
Old man dies after being crushed by roof collapse, two injured
एटा। मलावन थाना क्षेत्र के गांव शाह आलमपुर उर्फ तुर्कीपुरा में सोमवार की देर रात मकान की छत गिर गई। इसमें दबकर एक वृद्ध की मौत हो गई। दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

शाह आलमपुर निवासी हरेंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार की देर रात घर के पिछले कमरे की दीवार अचानक से भर भराकर गिर पड़ी। आवाज सुनकर पिता बालाराम, भाई सुखवीर और उनका साला गौतम निवासी सुल्तानपुर थाना औंछा जिला मैनुुपरी वहां पहुंचे। कमरे में घुसते ही उसकी छत इन लोगों के ऊपर ही गिर गई। इसमें तीनों लोग नीचे दब गए। घर में चीखपुकार मच गई। शोर शराबा सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। लगभग एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मलबा हटाकर तीनों घायलों को निकाला। इस दौरान करीब 1 घंटे का समय लग गया। जहां पिता बालकराम की मौत हो गई। भाई सुखबीर और उनका साला गौतम गंभीर रूप से घायल हो गए। एंबुलेंस की मदद से घायलों को मेडिकल कॉलेज भिजवाया। जहां से सुखबीर की हालत को गंभीर देखते हुए हम लोग कासगंज ले आए। जहां एक निजी क्लीनिक पर उनका उपचार चल रहा है। वहीं मृतक बालाराम के शव का पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed