फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Officials distanced themselves from Abhyudaya Coaching and are not reaching out to teach.

Etah News: अभ्युदय कोचिंग से अधिकारियों ने किया किनारा, नहीं पहुंच रहे पढ़ाने

Fri, 19 Sep 2025 11:01 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 19 Sep 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
Officials distanced themselves from Abhyudaya Coaching and are not reaching out to teach.
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के छात्रावास में मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग में पढ़ रहे छात्र-छात्राएं
एटा। जिले में मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत कोचिंग संचालित की जा रही है। इसमें समाज के कमजोर वर्ग के छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाती है। शहर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के छात्रावास में कोचिंग संचालित की जा रही है। यहां पर जिले के अधिकारियों की छात्रों को पढ़ाने के लिए ड्यूटी लगाई गई है लेकिन अभी तक एक भी अधिकारी ने क्लास नहीं ली है।
विज्ञापन

समाज कल्याण विभाग की ओर से मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग के शुरू हुए दो माह बीत चुके हैं। यहां पर हर रोज 195 छात्र-छात्राएं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए पहुंचते हैं। प्रतियोगी कक्षाओं के बीच-बीच में जिले के अधिकारियों की छात्रों को पढ़ाने और प्रोत्साहित करने के लिए ड्यूटी भी लगाई गई है। इनमें जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला सेवायोजन अधिकारी, श्रम प्रवर्तन अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी आदि अधिकारियों की ड्यूटी क्लास लेने के लिए लगाई गई है।
विज्ञापन

शासन से आदेश है किं युवाओं को प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए कोचिंग में विषय विशेषज्ञ शिक्षक लगाए जाएं। इसके साथ ही मार्गदर्शन व प्रोत्साहन करने के लिए जिला स्तरीय अधिकारी भी क्लास लें। इससे हाल ही में सरकारी सेवा में आए अधिकारी अपना अनुभव साझा करें तो अधिकारी बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए लक्ष्य की राह आसान हो सकेगी। वहीं कोचिंग में पढ़ाने के लिए 19 शिक्षक लगाए गए हैं। यहां पर पीसीएस, नीट, जेईई, एनडीए, एसएससी समेत अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोचिंग शुरू हुए दो माह बीत चुके हैं। अभी तक कोई भी अधिकारी कोचिंग में हम लोगों को प्रोत्साहित व प्रेरणा देने के लिए नहीं आए हैं। -पलक उपाध्याय
कोचिंग शुरू होने के बाद से अभी तक कोई अधिकारी प्रेरणा देने के लिए नहीं आए हैं। यहां पर मौजूद शिक्षक ही पढ़ा रहे हैं। -विवेक कुमार
अभ्युदय कोचिंग में जिन अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है उनको निर्देशित किया जाएगा कि कोचिंग में जाकर छात्रों को प्रोत्साहित करें। -डॉ. नागेंद्र नारायण मिश्र, मुख्य विकास अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed