फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Obscene photo of woman made viral for not compromising in case

Etah News: मुकदमे में समझौता न करने पर महिला का अश्लील फोटो बना वायरल किया

Tue, 04 Apr 2023 11:04 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 04 Apr 2023 11:04 PM IST
विज्ञापन
Obscene photo of woman made viral for not compromising in case
एटा। अलीगंज क्षेत्र में हत्या के मामले में दर्ज मुकदमे में एक महिला पर दबाव बनाया गया। महिला जब दबाव में नहीं आई और समझौते के लिए राजी नहीं हुई तो अश्लील फोटो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पीड़िता ने दंपती सहित पांच के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है। पीड़िता का कहना है कि भाई गोपाल परिहार निवासी कटिन्ना मानिकपुर थाना मोहम्मदाबाद जिला फर्रुखाबाद की 17 जून 2022 को गांव मोहम्मदनगर बझेरा में गोली मारकर हत्या की गई थी। इस मामले में मदन उर्फ बबलू ने ही अपने विपक्षियों को फंसाने के लिए 18 जून को तहरीर देकर गांव के ही पप्पू उर्फ पवनेश, भाई रिंकू पिता सोनपाल सहित पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन

पुलिस ने जांच पड़ताल की तो सत्यता सामने आई और बबलू को 10 नवंबर 2022 को गिरफ्तार कर खुलासा किया। तब पीड़िता ने मदन उर्फ बबलू के पुत्र सनी, नितिन इसकी मां प्रीति, पिता रिंकू के खिलाफ भाई की हत्या करने के मामले में मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन

आरोप है भाई की हत्या के मुकदमे में फैसला करने के लिए आरोपी लगातार दबाव बनाते चले आ रहे हैं। जब समझौता नहीं किया तो फोटो को एडिट कर फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाइट्सएप पर वायरल कर दिया। थाना प्रभारी प्रेमपाल सिंह ने बताया कि महिला का मुकदमा अदालत के आदेश पर दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हत्या में पहले आरोपी था मदन
बता दें कि वर्ष 2019 मेें मदन ने गांव के ही जितेंद्र की हत्या की थी। इस मुकदमे में मदन उर्फ बबलू नामजद था। हत्या का मुकदमा ट्रायल पर आने एवं गवाही पूरी होने के बाद सजा का अंदेशा मदन को था। इसे लेकर फैसले का दबाव बनाने के इरादे से ही साले गोपाल की हत्या कर झूठा मुकदमा दर्ज करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed