फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   objection filed

बोर्ड परीक्षा केंद्रों को लेकर आपत्तियां कराई दर्ज

Wed, 03 Feb 2021 10:14 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2021 10:14 PM IST
विज्ञापन
objection filed
एटा। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं के लिए परीक्षा केंद्रों से कुल 175 आपत्तियां विभाग के कार्यालय में पहुंची हैं। जिसमें सबसे ज्यादा नवीन परीक्षा केंद्र बनाए जाने को लेकर आपत्तियां आईं। नवीन परीक्षा केंद्र निर्धारण में ज्यादातर आपत्तियां जनप्रतिनिधि की तरफ से दर्ज की गईं हैं।
विज्ञापन

जनप्रतिनिधियों का कहना है कि पुराने परीक्षा केंद्रों को ही परीक्षा केंद्र बनाया गया हैं, जबकि नवीन परीक्षा केंद्र नहीं बनाए गए। नवीन परीक्षा केंद्र निर्धारण से संबंधित कुल 81 आपत्तियां दर्ज की गईं। वहीं परीक्षा केंद्र मुख्यालय से करीब 40 किलोमीटर दूर डालने पर 74 आपत्तियां दर्ज की गईं हैं। इस दौरान 12 आपत्तियां परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थी कम करने के लिए आई हैं। सात आपत्तियां परीक्षा केंद्र निरस्त करने के संबंध में आई हैं। वहीं एक जनसामान्य की शिकायत हैं जिसमें लोगों का कहना है कि इस केंद्र को बदला जाए। जनसामान्य की शिकायत है कि केंद्र पर बालिकाओं को नकल कराई जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed