फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Now wheat will be purchased at the door of the farmer

अब किसान के दरवाजे पर ही होगी गेहूं की खरीद

Wed, 04 May 2022 11:28 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 04 May 2022 11:28 PM IST
विज्ञापन
Now wheat will be purchased at the door of the farmer
कासगंज। अब किसानों को अपना गेहूं बेचने के लिए खरीद केंद्र पर नहीं आना पड़ेगा। किसान के दरवाजे पर ही गेहूं की खरीद होगी। शासन ने गेहूं की खरीद में राहत देने के लिए मोबाइल क्रय केंद्र की व्यवस्था निर्धारित की है। इस कार्य में गांव के डीलर और प्रधान की मदद ली जाएगी।
विज्ञापन

जिले में गेेहूं की खरीद के लिए 52 केंद्र एक अप्रैल से खोले गए। 53 हजार मीट्रिक टन खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। किसान को क्रय केंद्र तक गेहूं लेकर आने में होने वाली दिक्कत को देखते हुए मोबाइल केंद्र बनाने की व्यवस्था निर्धारित कर दी है। जिस गांव में एक ट्रक गेहूं खरीद की संभावना होगी वहां पंचायत भवन या उचित दर विक्रेता की दुकान पर गेहूं की खरीद होगी। इस कार्य में ग्राम प्रधान का भी सहयोग लिया जाएगा।
विज्ञापन

क्रय केंद्र प्रभारी मोबाइल क्रय केंद्र के माध्यम से खरीद की तिथि की जानकारी प्रधान व डीलर को देंगे। इसके बाद डीलर व प्रधान किसानों को मोबाइल टीम के आने की सूचना देंगे। जो गेहूं खरीद किया जाएगा उसको गांव से सीधे ही भारतीय खाद्य निगम के डिपो पर भेजा जाएगा। इस व्यवस्था के निर्धारित हो जाने के बाद किसान को केंद्र तक गेहूं लाने के लिए जो माल भाड़ा देना पड़ता था उससे भी राहत मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह रहेगी व्यवस्था
- केंद्र प्रभारी विगत वर्ष गेहूं बिक्री करने वाले किसान से संपर्क कर रजिस्टर में रखेंगे पूरा विवरण
-उपजिलाधिकारी अपनी तहसील में टीम गठित कर नियम विरुद्घ या अवैध गेहूं खरीद, गेहूं का भंडारण रोकने पर रखेंगे नजर
- लेखपाल, ग्राम पंचायत सचिव, ग्राम स्तरीय अधिकारी को आवंटित होगा प्रति केंद्र खरीद का लक्ष्य
- मंडी सचिव गेहूं खरीद के निर्देशों के पोस्टर बैनर बनबाकर करेंगे प्रचार-प्रसार
इन नंबरों पर किया जा सकता है संपर्क
कंट्रोल रूम - 7455012855
सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता - 8077455217
जिला प्रबंधक पीसीएफ - 9456802011
क्षेत्रीय विपणन अधिकारी पटियाली - 8077758724
क्षेत्रीय विपणन अधिकारी - 9758246101
गेहूं की खरीद के लिए मोबाइल क्रय केंद्र संचालित करने के लिए सभी क्रय केंद्र प्रभारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। केंद्र प्रभारी निर्धारित व्यवस्था के तहत गेहूं की खरीद करेंगे। ताकि किसानों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो।
- विजय कुमार शुक्ला, जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed