{"_id":"643841de26975587960a02d4","slug":"now-there-will-be-no-shortage-of-water-in-dialysis-looks-submersible-etah-news-c-25-1-123406-2023-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: डायलिसिस में अब पानी की नहीं होगी किल्लत, लग रही सबमर्सिबल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: डायलिसिस में अब पानी की नहीं होगी किल्लत, लग रही सबमर्सिबल
Thu, 13 Apr 2023 11:24 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Thu, 13 Apr 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
एटा। मेडिकल कॉलेज में लगी डायलिसिस यूनिट पर पानी की किल्लत नहीं होगी। इसके लिए मेडिकल कॉलेज में पानी की सप्लाई के लिए सबमर्सिबल लगाई जा रही है। इससे यूनिट को पानी की समस्या से निजात मिल जाएगी। मार्च माह के प्रथम सप्ताह में मेडिकल कॉलेज में लगी सबमर्सिबल पंप खराब हो गई थी। इससे कॉलेज में डायलिसिस यूनिट पर पानी न होने के कारण दिक्कतों का समाना करना पड़ा था। यहां प्रतिदिन तीस मरीजों की डायलिसिस होती है। उस समय बमुश्किल दस मरीजों की डायलिसिस हो पा रही थी। यहां तक कि पानी के लिए टैंकर मंगाना पड़ा था, लेकिन बात नहीं बनी।
यह स्थिति चार दिन रही थी। एक दिन यूनिट को बंद रखा गया था। ऐसे में यहां आस-पड़ोस के जनपदों से आने वाले मरीजों सहित जिले के मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ा था। इसी को लेकर अब कॉलेज प्रशासन ने यूनिट के लिए एक अलग से सबमर्सिबल लगाने का निर्णय लिया। जहां बृहस्पतिवार से यूनिट के पास ही बोरिंग शुरू की गई। कॉलेज के मीडिया प्रभारी डॉ. विवेक पाराशर ने बताया कि कॉलेज में सबमर्सिबल लगाई जा रही है। इससे यूनिट सहित अन्य स्थानों पर हो रही पानी की दिक्कत से निजात मिलेगी।