{"_id":"64a6f6352ee12a52f4000086","slug":"now-girl-students-will-study-up-to-inter-in-sakit-kasturba-etah-news-c-163-1-sagr1019-1884-2023-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: अब सकीट कस्तूरबा में इंटर तक की पढ़ाई करेंगी छात्राएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: अब सकीट कस्तूरबा में इंटर तक की पढ़ाई करेंगी छात्राएं
Thu, 06 Jul 2023 10:43 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Thu, 06 Jul 2023 10:43 PM IST
विज्ञापन
एटा। सकीट कस्तूरबा गांधी विद्यालय भी अब इंटर तक संचालित होगा। शासन से यह विद्यालय उच्चीकृत किया जा चुका है। अब इसमें पढ़ने वाली बेटियों को दूसरे विद्यालय की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। जलेसर में भी कक्षाएं संचालित करने के निर्देश मिले हैं, लेकिन यहां अभी भवन में कुछ कार्य बाकी है। ऐसे में यहां नए शैक्षिक सत्र से ही कक्षाएं संचालित होंगी।
जिले में आठ कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय संचालित हैं। इनमें कक्षा आठ तक की कक्षाएं संचालित होती थीं। छात्राओं को निशुल्क भोजन के साथ ही कॉपी-किताबों के अलावा यूनिफार्म आदि दी जाती है। कक्षा आठ के बाद यहां पढ़ने वाली छात्राओं को दूसरे विद्यालय की दौड़ लगानी पड़ती थी। वहीं कुछ छात्राएं पढ़ाई छोड़ घर बैठने के मजबूर हो जाती थीं। अब यहां पढ़ने वाली छात्राओं को दूसरे विद्यालय नहीं जाना पड़ेगा। इसके लिए शासन ने कस्तूरबा गांधी विद्यालयों के उच्चीकृत करने के निर्देश दिए।
इसी के तहत सकीट ब्लॉक क्षेत्र में संचालित कस्तूरबा गांधी विद्यालय सहित जलेसर के विद्यालय को उच्चीकृत किया गया है। वर्तमान में जलेसर में भवन निर्माण का कार्य पूरा नहीं हुआ है। ऐसे में यहां कक्षा 9 से 12 तक की कक्षाएं इस सत्र में नहीं लगेंगी। जबकि सकीट में इसी सत्र से 9 से लेकर 12 तक की कक्षाएं संचालित होंगी।
विज्ञापन
सकीट में इस वर्ष से ही 9 से 12 तक की कक्षाएं लगेंगी। निर्देश जारी किए गए हैं कि कक्षा नौ और 11 में छात्राओं का प्रवेश कराया जाए। जलेसर में भवन निर्माण में देरी के कारण दिक्कत आ रही है। जैथरा, मारहरा, निधौलीकलां व शीतलपुर में संचालित विद्यालयों को उच्चीकृत करने का प्रस्ताव भेजा गया है। अलीगंज के विद्यालय को उच्चीकृत करने के लिए जमीन की तलाश है। - बागीश विक्रम, डीसी कस्तूरबा गांधी विद्यालय