फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Now a police constable's house in Aliganj was targeted, 30 lakhs stolen

Etah News: अलीगंज में अब पुलिस आरक्षी के घर को बनाया निशाना, 30 लाख की चोरी

Mon, 17 Mar 2025 05:31 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Mon, 17 Mar 2025 05:31 PM IST
विज्ञापन
Now a police constable's house in Aliganj was targeted, 30 lakhs stolen
अलीगंज के मोहल्ला राधाकृष्ण में चोरी के बाद खुली पड़ी अलमारी।  - फोटो : अलीगंज के मोहल्ला राधाकृष्ण में चोरी के बाद खुली पड़ी अलमारी।
एटा। अलीगंज कस्बे के मोहल्ला राधाकृष्ण में अब चोरों ने पुलिस आरक्षी के घर को निशाना बनाया है। यहां से करीब 30 लाख की चोरी को अंजाम दिया है। पुलिस ने यहीं के रहने वाले ठेकेदार के घर से चोरी की घटना का खुलासा किया ही था, कि चोरों ने पुलिस के सामने दूसरी चुनौती खड़ी कर दी है।
विज्ञापन

यहां रहने वाले पुलिस आरक्षी दशरथ सिंह वर्तमान में अलीगढ़ के छर्रा थाने में तैनात हैं। पैतृक गांव राजा का रामपुर थानांतर्गत गांव पहरा है। होली मनाने के लिए पूरे परिवार के साथ वहां गए थे। बंद पड़े मकान में तीसरी मंजिल से चोर घुसे और आंगन में साड़ी बांधकर इसके सहारे नीचे उतर आए। घर के अंदर रखी अलमारी तोड़ दी और उसमें रखी नकदी और जेवरात लेकर फरार हो गए। सोमवार को जब परिजन घर लौटे तो उनकी नजर घर के अंदर बिखरे समान पर पड़ी। बिखरा सामान और मकान का हाल बता रहा था कि कोई बड़ी वारदात हुई है। हाल देखकर परिजन में चीख-पुकार मच गई। आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए और डायल 112 पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निर्दोष सिंह सेंगर भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे और निरीक्षण किया। दशरथ सिंह की पत्नी सर्वेश कुमारी ने अलीगंज थाने में तहरीर दी है। बताया कि करीब 10 लाख रुपये और 20 से 25 तोले के स्वर्ण आभूषण चोर ले गए हैं। बता दें कि इसी मोहल्ले में रहने वाले ठेकेदार सुमित कुमार परिजन संग होली पर अपने गांव इकौरी गए थे। 15 मार्च को वापस आए तो गेट का कुंडा टूटा मिला। उनके घर से सवा करोड़ से अधिक की चोरी हुई थी। सीओ सुधांशु शेखर ने बताया कि पीड़ित पक्ष से प्राप्त तहरीर पर एफआईआर पंजीकृत की जाएगी। जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी कर मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज में आया नकाबपोश
घटना की जानकारी मिलने के तुरंत बाद पुलिस जांच-पड़ताल में जुट गई। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए। इसमें एक नकाबपोश संदिग्ध युवक दिखाई दिया है। इस हुलिए के व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed