फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Notice to PD, BDO and computer operator on giving accommodation to ineligible

एटा: अपात्रों को आवास देने पर पीडी, बीडीओ व कंप्यूटर ऑपरेटर को नोटिस

Sat, 18 Feb 2023 06:17 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sat, 18 Feb 2023 06:17 PM IST
विज्ञापन
Notice to PD, BDO and computer operator on giving accommodation to ineligible
एटा। विकास खंड सकीट क्षेत्र की ग्राम पंचायत इशारा पूर्वी में प्रधान और सचिव ने रिश्वतखोरी के जरिये दस अपात्रों को पीएम आवास योजना का लाभ दिला दिया। इसमें पीडी, बीडीओ और कंप्यूटर ऑपरेटर की संलिप्तता भी देखने को मिली है। जिस पर सीडीओ ने तीनों के खिलाफ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत इशारा पूर्वी में अपात्रों को पीएम आवास देने की शिकायत की गई थी। शिकायत के आधार पर जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल ने डीसी एनआरएलएम प्रतिमा निमेष को जांच करने के निर्देश दिए। इनकी जांच आख्या में कुल दस व्यक्तियों को अपात्र पाया गया। ग्राम पंचायत सचिव ने प्रधान के माध्यम से अपात्र व्यक्तियों से रुपये लेकर प्रधानमंत्री आवास का पात्र बनाकर लाभ दे दिया। इस मामले में ग्राम पंचायत सचिव बलराम यादव और ग्राम प्रधान मनीषा देवी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन

वहीं इस मामले में पीडी डीआरडीए निर्मल कुमार द्विवेदी, बीडीओ शैली गोविल और कंप्यूटर ऑपरेटर सुधीर कुमार की भी संलिप्तता पाई गई। जिस पर मुख्य विकास अधिकारी एके वाजपेयी ने तीनों को नोटिस जारी कर सात दिन के अंदर स्पष्टीकरण मांगा है। अगर सात दिन के अंदर स्पष्टीकरण स्पष्ट नहीं मिलता है तो विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed