फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Notice to BDO and Gram Panchayat Officer on giving accommodation to ineligible people

Etah News: अपात्रों को आवास देने पर बीडीओ व ग्राम पंचायत अधिकारी को नोटिस

Tue, 04 Feb 2025 10:27 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 04 Feb 2025 10:27 PM IST
विज्ञापन
Notice to BDO and Gram Panchayat Officer on giving accommodation to ineligible people
सांकेतिक - फोटो : सांकेतिक
एटा। विकासखंड जैथरा और जलेसर के बीडीओ और ग्राम पंचायत अधिकारियों को नोटिस जारी किए गए हैं। इन पर अपात्रों को आवास योजना का लाभ दिलाने का आरोप है।
विज्ञापन

जैथरा ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत मसूलिया तथा जलेसर क्षेत्र की ग्राम पंचायत शाहनगर टिमरुआ में अधिकारियों-कर्मचारियों की मिलीभगत से अपात्रों को मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाए जाने की शिकायतें की गईं। शिकायत के आधार पर सीडीओ डॉ. नागेंद्र नारायण मिश्र ने परियोजना निदेशक सुरेंद्र गुप्त को जांच करने के निर्देश दिए। इनकी जांच आख्या में चार व्यक्तियों को अपात्र पाया गया।

जैथरा ग्राम पंचायत के गांव मसूलिया में बीडीओ फैसल आलम, ग्राम पंचायत अधिकारी अवधेश कुमार यादव विकास खंड जलेसर की ग्राम पंचायत शाह नगर टिमरुआ में बीडियो पीएस आनंद और ग्राम पंचायत अधिकारी मुजम्मिल खान ने अपात्र व्यक्तियों से सांठ-गांठ कर प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास का पात्र बनाकर लाभ दे दिया। दोनों बीडीओ व दोनों ग्राम पंचायत अधिकारियों को नोटिस जारी कर तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण मांगा है। अगर स्पष्टीकरण स्पष्ट नहीं मिलता है तो विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed