फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Notice to 96 schools of basic education

Etah News: बेसिक शिक्षा के 96 विद्यालयों को नोटिस

Sat, 10 Jun 2023 12:15 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sat, 10 Jun 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
Notice to 96 schools of basic education
एटा। तीन माह से अधिक का समय हो चुका है। जहां यू- डायस पर विद्यालयों का विवरण मांगा जा रहा है। 96 विद्यालय बेसिक शिक्षा विभाग के ऐसे हें। जिन्होंने विद्यार्थियों का विवरण पोर्टल पर नहीं दिया है। इसको लेकर बीएसए ने इनके प्रधानाचार्यो को नोटिस जारी किया है। नोटिस के बाद भी कार्य पूरा न करने पर रिपोर्ट दर्ज कराने की चेतावनी दी है।बीएसए संजय सिंह ने बताया कि सरकारी और गैर सरकारी विद्यालयों को यू-डायस प्लस पर विद्यालयों का विवरण मांगा गया था। इसके लिए लगातार प्रधानाचार्यों से कहा गया। बीते दिनों जिलाधिकारी ने भी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को विवरण देने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया 96 विद्यालय ऐसे हैं जिन्होंने विद्वार्थियों का विवरण पोर्टल पर नहीं दिया है। ऐसे विद्यालयों के प्रधानाचार्यो को नोटिस दिया गया है। इसके बाद भी विवरण नहीं दिया तो उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया शीतलपुर ब्लॉक के 26, एटा नगर क्षेत्र के 37, जैथरा के 16, अवागढ़ के 12 व अलीगंज के 5 विद्यालय जिन्होंने विद्यार्थियों का विवरण नहीं दिया है। ब्लॉक सकीट के 32, निधौली कलां के 20, मारहरा के 19 जलसेर के 13, जलेसर नगर क्षेत्र के 12 व शीतलपुर के शेष 42 विद्यालय ऐसे हैं जिन्होंने विवरण दिया लेकिन पूर्ण नहीं किया। पूर्ण न करने पर इन्हें भी नोटिस दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed