फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Not snatching the demand will give the right: Sumant Gupta

मांगने से नहीं छीनने से मिलेगा हक: सुमंत गुप्ता

Wed, 01 Dec 2021 11:48 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Not snatching the demand will give the right: Sumant Gupta
एटा। शहर स्थित जैन धर्मशाला में अभा वैश्य एकता परिषद की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि हक मांगने से नहीं छीनने से मिलेगा। जिसका उदाहरण किसान आंदोलन है। यह एलान भी किया कि जो पार्टी वैश्यों को टिकट नहीं देगी, उसे हमारा वोट नहीं मिलेगा।
विज्ञापन

बैठक मंगलवार शाम को माहौर वैश्य समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष उमेश गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। परिषद के राष्ट्रीय महासचिव प्रमोद गुप्ता ने कहा कि आज वैश्य अपनी दुकान न छोड़ने के कारण एक ही पार्टी पर भरोसा करके दिल खोलकर आर्थिक सहयोग करने के बावजूद ठगा सा महसूस कर रहा है। इतिहास गवाह है कि वैश्यों ने कभी दलबदलू का काम नहीं किया। आज इसी आस्था एवं अटूट विश्वास का उनको धोखा मिल रहा है। संचालन करते हुए जिला महामंत्री राजेश गुप्ता ने बताया कि वैश्य राजनीतिक अधिकार यात्रा का शुभारंभ 5 दिसंबर को मैनपुरी से होगा। यात्रा 14 को एटा आएगी। अंत में राष्ट्रीय सरंक्षक स्व. ब्रहमानंद गुप्ता जनसेवक को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उनके परिजन मयंक गुप्ता को वैश्य रत्न का सम्मान भेंट किया गया। बैठक में जिलाध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता, कोषाध्यक्ष वीरेंद्र अग्रवाल टिल्लू, संजीव गुप्ता, हरी बाबू गुप्ता, हरीशंकर गुप्ता, सुरेश चंद्र गुप्ता, विजेंद्र गुप्ता अनुज जैन, नीरज गुप्ता सभासद, राकेश गुप्ता, अतुल गुप्ता, आंनद गुप्ता, पीसी गुप्ता, विश्वनाथ गुप्ता, ग्यादीन गुप्ता, अनिल भोलेनाथ, सुनील गुप्ता भामाशाह, अवधेश गुप्ता, संजीव गुप्ता, वीरेंद्र गुप्ता, प्रशांत गुप्ता गांधी, उमेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

सुरेश बने वैश्य एकता परिषद के जिलाध्यक्ष
कासगंज। अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद की बैठक में वैश्य समाज की राजनीति में भागीदारी बढ़ाने को आयोजित राजनीतिक अधिकार यात्रा को लेकर चर्चा की गई। परिषद की जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया।इसमें सुरेश माहेश्वरी को जिलाध्यक्ष और नवीन वार्ष्णेय को जिला महामंत्री बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. सुमंत गुप्ता ने कहा कि प्रदेश की 403 विधानसभा में से 106 में वैश्य समाज की बहुलता है। इसके बाद भी राजनीति में समाज की भागीदारी काफी कम है। बताया कि पांच दिसंबर को मैनपुरी से राजनीतिक अधिकार यात्रा का शुभारंभ किया जाएगा। यह यात्रा 20 दिसंबर को कासगंज पहुंचेगी। उपाध्यक्ष डा. ज्ञान प्रकाश गुप्ता ने कहा कि वैश्य समाज को एकजुट होने की जरूरत है। संगठनमंत्री डॉ. विकास गुप्ता ने जिला कार्यकारिणी का गठन किया। इसमें जिला अध्यक्ष सुरेश माहेश्वरी, महामंत्री नवीन वार्ष्णेय, कोषाध्यक्ष अनिल गुप्ता, युवा शाखा जिलाध्यक्ष मयंक अग्रवाल, महामंत्री पारस पल्तानी, कोषाध्यक्ष सीए गोविंद बाबू वार्ष्णेय को बनाया गया। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, जितेंद्र वार्ष्णेय, दुर्गेश माहेश्वरी, किशोर अग्रवाल, संजय अग्रवाल, अनिल वार्ष्णेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed