फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Not ration accommodation, 12-hour duty

राशन न रहने की व्यवस्था, ड्यूटी 12 घंटे की

Sat, 14 Jan 2017 11:56 PM IST
Amar Ujala
Amar Ujala Updated Sat, 14 Jan 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
Not ration accommodation, 12-hour duty
पीएसी कैंप की रसोई - फोटो : Amar Ujala
 12 घंटे की ड्यूटी के बाद भी पीएसी कर्मियों के लिए सुविधाओं का अभाव है। कर्मियों की कैंप में तैनाती के दौरान न तो कमरे की व्यवस्था है और न ही विभाग की ओर से राशन का इंतजाम। कैंप में भी खाना उन्हें 45 से 50 रुपये जेब से खर्च करने के बाद ही मिल पाता है। अभी हाल ही में बीएसएफ के एक जवान का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ था। जवान ने ड्यूटी के हालातों को बयां किया था।
विज्ञापन


इधर, पीएसी की बात करें तो कर्मियों के लिए सुविधाओं की कमी है।
पीएसी के एक जवान ने ड्यूटी का हाल बयां करते हुए बताया कि विभाग की ओर से धोबी, नाई, फलोवर मिलता है, लेकिन वे सब मुख्य कैंप तक सीमित हैं, गांवों के कैंप में काम खुद करने पड़ते हैं। गांवों में कैंप करने पर लू के थपेड़ों के बीच ड्यूटी और सर्दियों में घर से गर्म कपड़े लाकर सर्दी से बचना पड़ता है। विभाग की ओर से सिर्फ गर्म कपड़े पहनने की व्यवस्था है ओढ़ने के विभाग कुछ नहंीं देता।
विज्ञापन


पीएसी कर्मी ने बताया कि खेलकूद का सामान, टीवी, डिश शहरों के कैंप तक सीमित हैं, गांवों के कैंप में मनोरंजन के लिए टीवी और खेलकूद का सामान उपलब्ध नहीं है। विभाग में 2006 से भर्तियां नहीं हुई, 2016 में 400 कर्मी भर्ती हुए, लेकिन 400 से अधिक कर्मी डायल-100 सेवा में चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सब्जी, राशन लाने को नहीं वाहन
पीएसी कर्मी ने बताया गांव में कैंप के दौरान सब्जी और राशन लाने के लिए वाहन उपलब्ध नहीं होते। ऐसे में ग्रामीणों से बाइक, तांगा या जुगाड़ मांग कर का चलाना पड़ता है। कई बार रसोई गैस के लिए एसओ पर्ची बनाने से इनकार कर देते हैं। उच्च अधिकारियों से कहने पर गैस से भरा सिलेंडर मिलता है। गांव में कैंप के लिए ट्रक या बस बड़े वाहन मिलते हैं।

गंदे शौचालयों के कारण खुले में शौच
पीएसी कर्मी बताते हैं कि सर्दी, गर्मी और बारिश के मौसम में गांवों में परेशानी का सामना करना पड़ता है। शौचालय नहीं होने पर खुले में शौच जाते हैं। जबकि भारत सरकार करोड़ों रुपये स्वच्छ भारत मिशन पर खर्च कर रही है।


जिले में इन स्थानों पर हैं पीएसी के शिविर
वर्तमान में जिले में पांच स्थानों पर पीएसी के कर्मचारी शिविर कर रहे हैं। अलीगंज नई तहसील परिसर, अवागढ़ थाना, जैथरा थाना क्षेत्र का अहमदपुर गांव, जिला मुख्यालय पर पुलिस लाइन परिवार और कचहरी परिवार शामिल है। पुलिस लाइन से खाना बनने के बाद कचहरी परिसर जाता है या फिर कर्मी वहां से पैदल चल कर एक किमी दूर भोजन करने पुलिस लाइन जाते हैं।



सरकार की ओर से मिलतीं हैं सुविधाएं
पीएसी बटालियन 38 के प्लाटून कमांडर कहते हैं धोबी, नाई, फलोअर सब विभाग देता है। 2500 रुपये सभी कर्मियों के एडवांस जमा होते हैं। खाने के करीब 40 से 45 रुपये सैलरी से रोज कटते हैं। अब तंबू में रहकर ड्यूटी नहीं करनी पड़ती है। गांवों में कैंप के लिए पंचायत घर या स्कूल उपलब्ध हैं। विभाग बर्तन और रसोई गैस सिलेंडर हर कंपनी को उपलब्ध कराता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed