{"_id":"6873ee086fd7f5dcea01a4e1","slug":"not-even-one-of-the-106-fever-patients-were-tested-for-dengue-or-malaria-etah-news-c-163-1-eta1004-136226-2025-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: बुखार के 106 मरीजों में से एक की भी नहीं कराई डेंगू-मलेरिया की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: बुखार के 106 मरीजों में से एक की भी नहीं कराई डेंगू-मलेरिया की जांच
Sun, 13 Jul 2025 11:04 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 13 Jul 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
एटा। मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला रविवार को 36 पीएचसी पर लगाया गया। इसमें त्वचा रोगियों के साथ पेट से संबंधित मरीजों की संख्या अधिक रही। बुखार के 106 मरीज आए लेकिन किसी की मलेरिया व डेंगू की जांच नहीं कराई गई।
मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला में रविवार को सभी पीएचसी पर 863 पुरुष, 671 महिलाएं, 356 बच्चे उपचार के लिए पहुंचे। इसमें सबसे अधिक त्वचा के 350 मरीजों को देखकर उपचार दिया गया। इसके साथ ही पेट दर्द, गैस से संबंधित 236, सांस के 140, लिवर के 109, बुखार के 106 समेत अन्य बीमारियों को मिलाकर कुल 1890 मरीजों को देखा गया। इस दौरान चिकित्सकों ने बुखार के एक भी मरीज की मलेरिया व डेंगू की जांच नहीं कराई।
बारिश के मौसम में अधिकांश लोग मलेरिया से पीड़ित हो रहे हैं। इसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग द्वारा लापरवाही बरती जा रही है। चिकित्सकों ने मरीजों का परीक्षण कर उन्हें दवाएं लिखीं। सीएमओ डॉ. उमेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला सभी पीएचसी पर लगाया गया। इसमें 1890 मरीजों का उपचार किया गया। डेंगू-मलेरिया की जांच लक्षणों के आधार पर कराई जाती है।