फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   not areested

स्वास्थ्य कर्मियों के साथ हुई मारपीट में नहीं हो पाई कोई गिरफ्तारी

Sun, 29 Nov 2020 11:48 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
not areested
जलेसर, एटा। जलेसर गत दिवस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर हुई मारपीट की घटना में 24 घंटे बीत जाने के बाद भी अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। इसके चलते स्वास्थ्य कर्मियों में रोष व्याप्त है। वहीं विहिप की बैठक में घटना पर आक्रोश व्यक्त किया गया।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक के कार्यालय में शनिवार को वीडियो बना रहे युवकों को रोकने पर चिकित्सक एवं बीपीएम के साथ मारपीट की की गई। भारतीय किसान यूनियन एवं क्षत्रिय समाज के लोग भी एकत्रित हो गए थे। देर शाम 5 नामजदों के विरुद्ध कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। जिसमें चिकित्सक के साथ मारपीट, अभद्रता एवं सोने की चेन छीन ले जाने संबंधी प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

वहीं विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल की बैठक कैंप कार्यालय शांति नगर पर हुई। अध्यक्षता प्रांत सह समरसता प्रमुख पं. रामऔतार मिश्रा ने की। उन्होंने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जलेसर पर शनिवार को मुस्लिम समुदाय के लोगों के द्वारा जो उपद्रव किया गया वह निंदनीय है। जिसमें प्रशासन को कड़ा रुख अपनाना चाहिए ताकि इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न हो। विभागाध्यक्ष अरविंद सिंह चौहान ने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर शनिवार को जिस तरह से डॉक्टर व कर्मचारियों पर हमला किया गया वह निंदनीय है। प्रशासन से मांग की कि मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। बैठक में देवेंद्र कुमार लोधी, अभिनव मिश्रा, अतुल भदौरिया, जितेंद्र कुमार, अभिषेक भदौरिया, राहुल कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दादी की मृत्यु एवं बहन बीमार, फिर भी चिकित्सक कर रहे काम
जलेसर। गत दिवस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जिस चिकित्सक के साथ मारपीट एवं अभद्रता की गई उस चिकित्सक की दादी का देहांत 6 दिन पूर्व हुआ है, वही छोटी बहन नोएडा स्थित हॉस्पिटल में इलाज करा रही है उसके बावजूद भी चिकित्सा गजेंद्र प्रताप सिंह कोरोना महामारी के चलते अपनी ड्यूटी पर तैनात हैं। ऐसे में उनके साथ मारपीट से स्वास्थ्य कर्मियों में रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed