Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Noorpur rocked by gunfire; FIR registered against 52, 16 arrested

Etah News: फायरिंग से दहला नूरपुर, 52 पर प्राथमिकी, 16 गिरफ्तार

Tue, 10 Nov 2026 10:59 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 10 Nov 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
Noorpur rocked by gunfire; FIR registered against 52, 16 arrested
एटा। गांव नूरपुर में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद जमकर फायरिंग और पथराव हुआ। गोलियों की तड़तड़ाहट से गांव में दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के 16 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें एक आरोपी के कब्जे से 315 बोर का तमंचा, आठ जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद हुआ है। घटनास्थल से भी पांच खोखा कारतूस मिले हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों के 27 नामजद व 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन


नौ नवंबर की रात को गांव नूरपुर में दो पक्षों के बीच किसी वजह से विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और मारपीट के साथ फायरिंग व पथराव शुरू कर दिया। इस फायरिंग में सनी चौहान नाम के एक युवक के हाथ में गोली भी लगी है। सनी अपने दोस्तों के साथ गांव के पास पुलिया पर खड़े होकर दोस्तों के साथ जन्मदिन मना रहा था।
विज्ञापन


सूचना पर थाना मलावन पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराने का प्रयास किया लेकिन इसके बाद भी दोनों ओर से फायरिंग और पथराव जारी रहा। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के 16 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें प्रथम पक्ष के लोकेंद्र, राकेश सिंह, रामखिलाड़ी, दिनेश, अमर सिंह, अंकित, रामसिंह, शैलेंद्र सिंह, जितेंद्र सिंह, सिद्धांत राठौर और संदीप शामिल हैं। दूसरे पक्ष के सीताराम, चेतन, विपिन कुमार, विनय सिंह और अतुल कुमार को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपी संदीप के पास से एक तमंचा 315 बोर, आठ जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद हुआ है। वहीं घटनास्थल से भी पांच खोखा कारतूस मिले हैं। कुछ लोग अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed