फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Nomination yesterday, silence on party offices

नामांकन कल से, पार्टी दफ्तरों पर सन्नाटा

Sun, 15 Jan 2017 11:57 PM IST
Amar Ujala
Amar Ujala Updated Sun, 15 Jan 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
Nomination yesterday, silence on party offices
एक स‌ियासी दल का दफ्तर - फोटो : Amar Ujala
 विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान मंगलवार से शुरू होगा। एटा में भी पहले चरण में ही मतदान होना है। इसके बाद भी सियासी दलों के दफ्तरों पर सन्नाटा है।  तारीखों की घोषणा के बाद भी सभी का चुनाव प्रचार ठंडा है। राजनीतिक दलों के कार्यालयों का हाल बता रहा है कि कार्यकर्ताओं में टिकट घोषित नहीं होने के कारण जोश नहीं है
विज्ञापन


सपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष करते दिखे मंत्रणा  
हाईवे-91 के किनारे स्थित समाजवादी पार्टी के कार्यालय में जिला अध्यक्ष अशरफ हुसैन, महासचिव उमेश गुप्ता समेत चार लोग बैठे दिखे। ठंड में मूंगफली खाने का लुफ्त उठाते हुए सपा के ये नेता चुनाव की ही चर्चा कर रहे थे। पर, कार्यकर्ता के नहीं होने से सन्नाटा ही दिख रहा था। स्थानीय लोगों ने कहा सपा हाईकमान की रार के बाद पार्टी कार्यालय कभी-कभी ही खुलता है। दावेदार अकेले चुनाव प्रचार करते घूम रहे हैं। कार्यकर्ता कार्यालय बंद देख लौट जाते हैं।
विज्ञापन


राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्मदिन, फिर भी सन्नाटा
कचहरी रोड स्थित बहुजन समाज पार्टी के कार्यालय पर रविवार को बसपा सुप्रीमो मायावती का जन्मदिन होने के बाद भी रौनक नहीं दिखाई दी। कार्यकर्ताओं ने बताया कि इनदिनों ज्यादातर कार्यालय बंद ही रहता है। जिला अध्यक्ष से लेकर घोषित प्रत्याशी जनसंपर्क में जुटे हैं। पार्टी के कार्यकर्ता बोले नामांकन के बाद कार्यालय पर समर्थकों की भीड़ बढ़ने से रौनक लौटेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस कार्यालय पर थे ठंडा रहा माहौल
धान मिल गली स्थित कांग्रेस पार्टी के कार्यालय में चार से पांच कार्यकर्ता बैठे दिखाई दिए। स्थानीय लोगों ने बताया कि ज्यादातर कार्यालय पर ताला लटका रहता है। बैठक होने पर ही कार्यकर्ता आते हैं। सपा से गठबंधन की स्थिति साफ नहीं होने के कारण भी कार्यकर्ताओं में असमंजस है। प्रत्याशियों के नाम सामने आने पर हालात बदलेंगे।  


भाजपा कार्यालय पर भी दिखी खामोशी
गजराजपुरी स्थित भाजपा कार्यालय पर रविवार को सिर्फ दो युवक कंप्यूटर पर कुछ काम करते दिखे। इसके अलावा दफ्तर में कोई नहीं था। इन दोनों लोगों ने बातचीत के दौरान बताया कि रविवार को देर रात तक प्रत्याशियों की सूची आने की संभावना है। तभी कार्यकर्ताओं में जोश आएगा। कहा कि दावेदार समर्थकों के साथ जनसंपर्क करने में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed