फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Nomination process will start at four places from today

Etah News: आज से चार स्थानों पर नामांकन प्रक्रिया होगी शुरू

Sun, 16 Apr 2023 11:51 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 16 Apr 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
Nomination process will start at four places from today
एटा। निकाय चुनाव की नामांकन प्रक्रिया सोमवार से चार स्थानों पर शुरू हो जाएगी। जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट और सदर तहसील के अलावा जलेसर और अलीगंज तहसील में नामांकन पत्र जमा किए जाएंगे। इसको लेकर रविवार को चारों स्थानों पर तैयारियां की गईं।प्रदेश में दो चरणों में चुनाव कराया जा रहा है। एटा को दूसरे चरण में शामिल किया गया है। जहां 17 से 24 अप्रैल तक नामांकन का समय तय किया गया है। इसके अनुसार सोमवार को नामांकन प्रक्रिया का पहला दिन होगा। रविवार को इसके लिए बैरीकेडिंग व अन्य तैयारियां की गईं। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को लेकर ड्यूटियां तय की गईं।
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने नामांकन के लिए चार स्थान तय किए गए हैं। इनमें एटा नगर पालिका और सकीट नगर पंचायत की नामांकन प्रक्रिया कलेक्ट्रेट में होगी। वहीं मारहरा नगर पालिका और निधौली कलां व मिरहची नगर पंचायत की नामांकन प्रक्रिया तहसील सदर में कराई जाएगी। अलीगंज तहसील में अलीगंज नगर पालिका, जैथरा व राजा का रामपुर नगर पंचायत की और जलेसर तहसील में जलेसर नगर पालिका और अवागढ़ नगर पंचायत के अध्यक्ष व सदस्य पदों के लिए नामांकन लिए जाएंगे।
विज्ञापन

----------------
एक नजर में
निकाय - पद - नामांकन स्थल
एटा - अध्यक्ष - एडीएम एफआर न्यायालय, कलेक्ट्रेट
एटा - सदस्य - एसडीएम कोर्ट, कलेक्ट्रेट
सकीट - अध्यक्ष व सदस्य - एडीएम न्यायिक कोर्ट, कलेक्ट्रेट
मारहरा - अध्यक्ष- नायब तहसीलदार कोर्ट, सदर तहसील
मारहरा - सदस्य - तहसीलदार कोर्ट, सदर तहसील
निधौलीकलां - अध्यक्ष - तहसीलदार न्यायिक न्यायालय
निधौलीकलां - सदस्य - तहसील सदर सभाकक्ष पश्चिमी भाग
मिरहची - अध्यक्ष नायब तहसीलदार मारहरा कोर्ट

मिरहची- सदस्य - तहसील सदर सभाकक्ष पूर्वी भाग

अलीगंज - अध्यक्ष व सदस्य - राजस्व निरीक्षक कार्यालय, तहसील अलीगंज

राजा का रामपुर - अध्यक्ष व सदस्य - नायब तहसीलदार न्यायालय कक्ष 13, तहसील अलीगंज
जैथरा - अध्यक्ष व सदस्य - नायब तहसीलदार न्यायालय कक्ष 12, तहसील अलीगंज
जलेसर - अध्यक्ष तहसीलदार न्यायालय, तहसील जलेसर
जलेसर - सदस्य तहसील सभाकक्ष, तहसील जलेसर
अवागढ़ - अध्यक्ष - नायब तहसीलदार न्यायालय, तहसील जलेसर
अवागढ़ - सदस्य - न्यायालय चकबंदी अधिकारी, तहसील जलेसर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed