फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   No vehicle zone rule was not followed in the medical college.

Etah News: मेडिकल कॉलेज में नहीं हुआ नो व्हीकल जोन नियम का पालन

Sun, 24 May 2026 12:11 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 24 May 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
No vehicle zone rule was not followed in the medical college.
मेडिकल कॉलेज में नो व्हीकल जोन नियम लागू करने के बाद मेडिकल कॉलेज का पैदल निरीक्षण करते प्राचार
एटा। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. बलवीर सिंह ने ऊर्जा की खपत को कम करने के उद्देश्य से शनिवार और रविवार को नो व्हीकल जोन नियम लागू किया। लेकिन पहले दिन अधिकांश चिकित्सक नियम का पालन नहीं कर सके। चिकित्सक भी अपनी कार से मेडिकल कॉलेज में ड्यूटी करने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. बलवीर सिंह ने दो दिन पहले ऊर्जा की खपत को कम करने के लिए मेडिकल कॉलेज में शनिवार और रविवार को नो व्हीकल जोन नियम लागू किया था। इस दौरान चिकित्सा विंग में कार्यरत चिकित्सक, पैरा मेडिकल स्टाफ, दोपहिया वाहन या साइकिल का प्रयोग करेंगे। मेडिकल कॉलेज में आकस्मिक वाहन एंबुलेंस को छोड़ अन्य चार पहिया वाहन प्रवेश नहीं करेंगे। लेकिन सभी चिकित्सक अपने निजी वाहन से मेडिकल कॉलेज में ड्यूटी करने के लिए पहुंचे। यहां तक मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. बलवीर सिंह भी दोपहर करीब 12ः30 बजे मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में पहुंचे। हालांकि उन्होंने मारहरा रोड स्थित मेडिकल कॉलेज कैंपस का निरीक्षण पैदल चलकर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed