फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   No selections made for the state-level junior boxing competition.

Etah News: प्रदेश स्तरीय जूनियर बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए एक भी चयन नहीं

Mon, 06 Jul 2026 11:13 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Mon, 06 Jul 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
No selections made for the state-level junior boxing competition.
एटा। उत्तर प्रदेश बॉक्सिंग एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में 10 से 13 जुलाई तक चित्रकूट में प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालक बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए सोमवार को जिले का चयन ट्रायल शहर के स्टेडियम में किया जाना था लेकिन एक भी खिलाड़ी मानक पर खरा नहीं उतरा और उनका चयन नहीं हो सका।
विज्ञापन

वर्ष 2010 से 2011 के बीच जन्म लेने वाले खिलाड़ी ही इस ट्रायल में प्रतिभाग कर सकते थे। सोमवार को पांच खिलाड़ी ट्रायल देने पहुंचे। आयु सीमा से बाहर होने के कारण उनका ट्रायल नहीं लिया गया। चयन प्रक्रिया में 44–46 किलोग्राम, 46–48 किलोग्राम, 48–50 किलोग्राम, 50–52 किलोग्राम, 52–54 किलोग्राम, 54–57 किलोग्राम, 57–60 किलोग्राम, 60–63 किलोग्राम, 63–66 किलोग्राम, 66–70 किलोग्राम, 70–75 किलोग्राम, 75–80 तथा 80 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग के खिलाड़ी भाग ले सकते थे, लेकिन आयु अधिक होने की वजह कोई ट्राली मानक पर खरा नहीं उतर सका। जिला क्रीड़ाधिकारी अरविंद यादव ने बताया कि आयु की पात्रता पूरी न करने की वजह से एक भी खिलाड़ी ट्रायल नहीं दे सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed