{"_id":"628fbb6663eacf133908c111","slug":"no-parking-in-the-city-vehicles-on-the-roads-etah-news-agr5347617144","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में नहीं पार्किंग, सड़कों पर वाहनों का ठिकाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में नहीं पार्किंग, सड़कों पर वाहनों का ठिकाना
विज्ञापन
कचहरी रोड पर बीएसएनएल कार्यालय के सामने सड़क किनारे खड़ी गाड़िया ।संवाद
- फोटो : ETAH
एटा। स्मार्ट सिटी की दौड़ में शामिल हो चुके पूरे एटा शहर में एक भी पार्किंग नहीं है। जिसके चलते बाजारों, होटल, रेस्टोरेंट आदि स्थानों पर आने वाले लोगों को वाहन सड़क पर छोड़ने पड़ते हैं। जबकि इन दिनों अतिक्रमण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में सड़क पर वाहन मिलने पर कार्रवाई की जा रही है। इसे लेकर लोगों के सामने दोहरी मुसीबत खड़ी हो गई है। उनका कहना है कि गलती तो उस परिसर से संबंधित लोगों की है, जहां वह किसी काम के सिलसिले में जाते हैं। जबकि जुर्माना हमें भुगतना पड़ रहा है। कार्रवाई कर बैंक, होटल, अस्पताल आदि से संबंधित लोगों को पार्किंग की व्यवस्था कराने के लिए बाध्य किया जाए।
पीएनबी के बाहर सड़क तक वाहनों की भीड़
पंजाब नेशनल बैंक जीटी रोड पर कचहरी मोड़ के सामने है। यहां बड़ी संख्या में ग्राहक पहुंचते हैं। बैंक की न अपनी कोई पार्किंग है और न ही आसपास कोई सरकारी पार्किंग ही है। ग्राहकों को मजबूरी में वाहन बैंक के बाहर छोड़ने पड़ते हैं। बृहस्पतिवार को दोपहर 12 बजे वाहनों की भीड़ सड़क तक पहुंच चुकी थी।
सिविल लाइन में दो बैंकों की पार्किंग सड़क पर
सिविल लाइन में दो बड़ी बैंकें पास-पास स्थित हैं। जहां बड़ी संख्या में लोग लेनदेन व अन्य बैंकिंग कार्यों से आते हैं, लेकिन पार्किंग की व्यवस्था नहीं है। सड़क पर ही अनधिकृत रूप से पार्किंग बना ली गई है। बृहस्पतिवार दोपहर 12:30 बजे करीब आधी सड़क तक वाहन खड़े थे। इससे राहगीर परेशन दिख रहे थे।
विज्ञापन
कचहरी रोड पर फुटपाथ से सड़क तक गाड़ियां
कचहरी रोड पर डाकघर, बीएसएनएल कार्यालय और एक निजी बैंक शाखा पास-पास स्थित हैं। इसके बाद भी ग्राहकों और अन्य आने वाले लोगों के वाहनों के लिए पार्किंग नहीं बनाई गई है। इनके बाहर फुटपाथ और सड़क पर दोपहिया व चार पहिया वाहन खड़े रहते हैं। बृहस्पतिवार दोपहर 1 बजे भी यही स्थिति थी।