फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   No more grappling with gas cylinder shortages; PNG supply will reach every home.

Etah News: नहीं जूझना पड़ेगा गैस सिलिंडर की किल्लत से, घर-घर पहुंचेगी पीएनजी की सप्लाई

Fri, 19 Jun 2026 11:07 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 19 Jun 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
No more grappling with gas cylinder shortages; PNG supply will reach every home.
शहर के मोहल्ला किदवई नगर में घरों तक पहुंची पीएनजी की लाइन। संवाद
एटा। सिलिंडर की किल्लत से अब शहर वासियों को जूझना नहीं पड़ेगा। गैस एजेंसियों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं होगी। अब घरों मेंं पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) की सप्लाई होगी। शहर के आधा दर्जन इलाकों में पाइप लाइन डाली जा चुकी है। इसका ट्रायल भी सफल हो गया है। इसके लिए 2023 लोगों ने आवेदन किया है। 25 जून से घरों में गैस की सप्लाई शुरू हो सकेगी। नेहरू नगर से वितरण की शुरुआत की जाएगी।
विज्ञापन

पश्चिमी देशों में चल रहे युद्ध के कारण बार-बार गैस की किल्लत हो रही है। सिलिंडर के लिए एजेंसियों पर मारामारी होती है। इसको देखते हुए पीएनजी सप्लाई पर जोर दिया जा रहा है। एटा में इसकी कवायद तेज कर दी गई है। शहर के नेहरू नगर, आवास विकास काॅलोनी, किदवई नगर, शिवओमपुरी, शृंगार नगर, सुनहरी नगर, तिलक नगर आदि इलाकों में गैस पाइप लाइन डाली जा चुकी है। 2023 लोगों ने कनेक्शन भी ले लिए हैं। और लोग भी ऑनलाइन पंजीकरण करा रहे हैं। कनेक्शन के बाद पीएनजी कंपनी द्वारा घर के भीतर पाइप लाइन डलवाई जा रही है। एसपीसीएल के वरिष्ठ अधिकारी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि शहर के आधा दर्जन इलाकों में पीएनजी का सफल ट्रायल कर लिया गया है। पहले चरण में नेहरू नगर में 25 जून से गैस वितरण शुरू किया जाएगा। इस इलाके में 200 कनेक्शन हैं। इसके बाद अन्य स्थानों पर गैस वितरण शुरू होगा।
विज्ञापन




फिरोजाबाद से होगी गैस की आपूर्ति, अवागढ़ तक बिछी लाइन
भानु प्रताप सिंह ने बताया कि सिटी गैस सर्विस फिरोजाबाद से स्टील पाइप लाइन के जरिए एटा तक गैस सप्लाई की जाएगी। यह कार्य गेल इंडिया कंपनी कर रही है। फिरोजाबाद से इसोली चौराहा होते हुए अवागढ़ तक गैस पाइप लाइन डाली जा चुकी है। शेष एटा तक भी पाइप लाइन डालने का कार्य जल्द पूर्ण कर लिया जाएगा। इसके बाद पूरे शहर में पीएनजी सप्लाई देने में आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




शीतलपुर पर बनाया गया डीआरएस
फिरोजाबाद से पाइप लाइन डालने का कार्य पूरा होने में अभी समय है। फिलहाल में शहर में सप्लाई टैंकरों द्वारा की जाएगी। इसके लिए शीतलपुर में विजय फिलिंग स्टेशन के पास डिस्ट्रिक्ट रेगुलेशन सेंटर (डीआरएस) बनाया गया है। यहीं से पीएनजी घरों में सप्लाई दी जाएगी। उन्होंने बताया कि एटा में छह हजार घरों में कनेक्शन दिए जाने का लक्ष्य है। इसकी तैयारियां तेजी से की जा रही हैं।

शहर के मोहल्ला किदवई नगर में घरों तक पहुंची पीएनजी की लाइन। संवाद

शहर के मोहल्ला किदवई नगर में घरों तक पहुंची पीएनजी की लाइन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed