{"_id":"6ace7efb48fcca8c7205006a","slug":"no-confirmation-of-dengue-or-malaria-yet-platelet-counts-are-dropping-etah-news-c-163-1-eta1004-158288-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: डेंगू-मलेरिया की पुष्टि नहीं फिर भी घट रहीं प्लेटलेट्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: डेंगू-मलेरिया की पुष्टि नहीं फिर भी घट रहीं प्लेटलेट्स
विज्ञापन
एटा। बदलते मौसम के साथ वायरल बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। कई मरीजों में डेंगू और मलेरिया जैसे लक्षण दिखाई दे रहे हैं, लेकिन जांच में इन बीमारियों की पुष्टि नहीं हो रही है। इसके बावजूद कुछ मरीजों की प्लेटलेट्स कम मिल रही हैं। मंगलवार को मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग की ओपीडी में 730 मरीजों ने उपचार कराया। इनमें से करीब 50 मरीजों को सामान्य वार्ड में भर्ती कर इलाज दिया जा रहा है।
मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग की ओपीडी में मंगलवार सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक मरीजों की भीड़ लगी रही। चिकित्सकों ने बताया कि बदलते मौसम के कारण वायरल बुखार के मरीज अधिक संख्या में पहुंच रहे हैं।
कुछ मरीजों में डेंगू और मलेरिया के लक्षण भी दिखाई दे रहे हैं। ऐसे मरीजों की जांच कराई जा रही है। जांच में डेंगू और मलेरिया की पुष्टि नहीं होने के बावजूद कुछ मरीजों में प्लेटलेट्स की कमी सामने आ रही है।
विज्ञापन
चिकित्सकों ने बताया कि बुखार आने पर कई लोग मेडिकल स्टोर से बिना चिकित्सकीय परामर्श के पैरासिटामोल और एंटीबायोटिक दवाएं लेने लगते हैं। एंटीबायोटिक दवाओं के दुष्प्रभाव से प्लेटलेट्स कम हो सकती हैं। हालांकि प्लेटलेट्स कम होने के कई कारण हो सकते हैं, इसलिए सही कारण जानने के लिए चिकित्सकीय जांच जरूरी है। संवाद