फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   No action on policemen even after filing of report

रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई नहीं

Wed, 22 Sep 2021 06:29 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 06:29 PM IST
विज्ञापन
No action on policemen even after filing of report
बापू नगर में अपने घर पर बैठे मृतक अभिषेक के पिता रवेंद्र व अन्य परिजन। संवाद - फोटो : ETAH
एटा। 12वीं के छात्र अभिषेक की खुदकुशी के मामले में दो दरोगा और दो आरक्षियों के खिलाफ मुकदमा तो दर्ज कर लिया गया है, लेकिन उनके खिलाफ अगले दिन बुधवार तक किसी तरह की कार्रवाई नहीं की गई। निलंबन तो दूर, उनके तैनाती स्थलों से भी उन्हें नहीं हटाया गया।
विज्ञापन

तत्कालीन रोडवेज बस स्टैंड चौकी प्रभारी एसआई मोहित राणा के साथ ही एसआई शिव कुमार, मुख्य आरक्षी उपेंद्र कुमार और आरक्षी रवीश कुमार के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा मंगलवार देर शाम कोतवाली नगर में दर्ज किया गया। आरोपी पुलिस कर्मियों पर विभागीय कार्रवाई न होने पर लोग विभाग द्वारा उन्हें संरक्षण दिए जाने की चर्चा कर रहे हैं। वहीं आरोपी पुलिसकर्मियों के ड्यूटी पर रहते हुए जांच प्रभावित करने की आशंकाएं भी लगाई जा रही हैं।
विज्ञापन

जिंदगी का सिर्फ एक ही मकसद, दोषियों को सजा दिलाना
अभिषेक के पिता रवींद्र सिंह बोले कि मेरा तो एक ही पुत्र था जो दुनिया से चला गया। अब जिंदगी का सिर्फ एक ही मकसद है कि पुत्र के दोषियों को सजा दिलाऊं। जिस दिन चारों को सजा दिला पाऊंगा उस दिन मेरे बेटे को न्याय मिल जाएगा। निचली अदालत से लेकर हाईकोर्ट, सुप्रीम कोर्ट तक जाऊंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed