{"_id":"63f0c957d974b62a820e5d25","slug":"nirvana-ladoo-festival-of-20th-tirthankar-munishree-suvratnath-celebrated-etah-news-c-25-1-65091-2023-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटा: 20वें तीर्थकर मुनिश्री सुव्रतनाथ का निर्वाण लाडू महोत्सव मनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटा: 20वें तीर्थकर मुनिश्री सुव्रतनाथ का निर्वाण लाडू महोत्सव मनाया
Sat, 18 Feb 2023 06:19 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sat, 18 Feb 2023 06:19 PM IST
विज्ञापन
अवागढ़। श्री दिगंबर जैन कोठी नसिया बाग मुनि सुव्रतनाथ दिगंबर जैन मंदिर में नव निर्मित मुनिश्री सुव्रतनाथ जिनालय में जैन धर्म के 20वें तीर्थकर श्री मुनि सुव्रतनाथ का निर्वाण लाडू महोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ श्रीमज्जिनेंद्र अभिषेक एवं पूजन से श्रद्धालुओं ने किया। जिसमें शांतिधारा करने का सौभाग्य राजीव कुमार परमिल जैन सेठी परिवार एवं यतेंद्र कुमार पारस जैन परिवार को प्राप्त हुआ। विधानाचार्य विकास जैन शास्त्री द्वारा श्री मुनि सुव्रतनाथ विधान कराया गया, जिसमें संतोष कुमार ने अपने भजनों से श्रद्धालुओं को नृत्य करने के लिए आकर्षित किया। अध्यक्ष अश्वनी कुमार जैन ने बताया कि नव निर्मित जिनालय में प्रथम बार चैतन्य चमत्कारी, कसौटी पत्थर से निर्मित, शनि ग्रह अधिष्ठायक श्री मुनिसुव्रतनाथ भगवान का फाल्गुन कृष्ण द्वादशी को निर्वाण प्राप्त होने पर निर्वाण महा महोत्सव का आयोजन किया गया है।
जिसमें श्रीजी को प्रथम निर्वाण लाडू समर्पित करने का सौभाग्य आशीष जैन, काजल जैन टूंडला, आशा जैन, द्वितीय निर्वाण लाडू तरुण जैन, श्रीमती सुमन जैन सपरिवार एवं तृतीय लाडू पवन जैन पौंडरी श्रीमती बेबी जैन को प्राप्त हुआ। विक्टोरिया जैन, सुनीता जैन, सुमन जैन, आशा जैन, मिथलेश जैन, बेबी जैन, कल्पना जैन, मेनका जैन, रूबी जैन श्रद्धालु मौजूद रहे।