फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Nirvana festival of the first Tirthankara Lord Adinath celebrated with great pomp

Etah News: धूमधाम से मनाया प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ का निर्वाणोत्सव

Sat, 17 Jan 2026 11:13 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sat, 17 Jan 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
Nirvana festival of the first Tirthankara Lord Adinath celebrated with great pomp
भगवान आदिनाथ के निर्वाणोत्सव में पूजन करतीं महिलाएं। स्रोत स्वयं
एटा। जैन समाज ने शनिवार को श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर ग्राम पिलुआ में प्रथम तीर्थंकर भगवान श्री आदिनाथ का निर्वाणोत्सव मनाया।
विज्ञापन

सुबह सबसे पहले भगवान के अभिषेक के बाद शांतिधारा, नित्य नियम पूजन, आदिनाथ पूजन कर श्रावकों ने निर्वाण लाडू समर्पित किया। दोपहर 2 बजे से अखिल भारतीय दिगंबर जैन महिला संगठन ने भक्तामर स्तोत्र, भक्तामर महिमा, भगवान के गीत चालीसा एवं नृत्य भक्ति के बाद प्रभु की मंगल आरती की। मंदिर प्रबंधक प्रदीप जैन ने बताया कि जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर आदिनाथ भगवान का जन्म शाश्वत जन्मभूमि अयोध्या जी में हुआ था। माघ कृष्णा चतुर्दशी को कैलाश पर्वत से उन्होंने निर्वाण पद प्राप्त किया था।

जैन महिला संगठन की अध्यक्षा बबिता जैन प्रेरणा ने बताया कि मुनि अभय सागर जी महाराज की पावन प्रेरणा से समाधिस्थ राष्ट्र संत आचार्य विद्यासागर महाराज की स्मृति में जबलपुर से रायपुर चलने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेेस का नाम परिवर्तित कर मूक माटी एक्सप्रेस रख दिया गया है। इस पर जैन समाज हर्ष व्यक्त करता है। इस अवसर पर सुनील बांदा, पंकज जैन, मयंक जैन, मृदुल जैन, मोहित जैन, विकास जैन, जिनेंद्र जैन, सरिता जैन, रेखा जैन, रुचि जैन, अनुपम जैन, शालू जैन आदि श्रावक-श्राविकाएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed