फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Nirman Bharti celebrated its 39th foundation day

Etah News: निर्माण भारती ने मनाया 39वां स्थापना दिवस

Sun, 12 Oct 2025 10:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 12 Oct 2025 10:53 PM IST
विज्ञापन
Nirman Bharti celebrated its 39th foundation day
केशव सरस्वती ​​शिशु मंदिर में शस्त्र पूजन करतीं महिलाएं। स्रोत संगठन
एटा। साहित्यिक, सामाजिक संस्था निर्माण भारती का 39वां स्थापना दिवस रविवार को शहर के जनेश्वर मिश्र सभागार में मनाया गया। इस दौरान अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन भी किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ आरएसएस के विभाग प्रचारक कुलदीप ने किया। संरक्षक सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड, संस्था के अध्यक्ष अनूप भावुक, मुख्य आयोजक दिलीप पचौरी बिट्टू, पंकज यादव ने दीप प्रज्जवलित किया। विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को संस्था की ओर से सम्मानित किया गया। इसके बाद कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ। मथुरा से आए राधा गोविंद पाठक, रांची की मीना बंधन, देवास के शशिकांत यादव, भरतपुर की विभा चौधरी, कानपुर के डॉ. राधेश्याम मिश्र, प्रतापगढ़ की प्रीति पांडेय, एटा के राजेश यादव आदि कवि-कवियत्रियों ने अपनी रचनाओं से लोगों की खूब तालियां बटोरीं। अध्यक्षता डॉ. प्रेमीराम मिश्र ने की। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप जैन, पूर्व जिलाध्यक्ष पंकज गुप्त, डॉ. दिनेश वशिष्ठ, पूर्व विधायक ममतेश शाक्य, सचिन उपाध्याय, पंकज यादव, कलेक्ट्रेट बार एसोसिऐशन के अध्यक्ष रमेश यादव आदि लोग मौजूद रहे।

केशव सरस्वती शिशु मंदिर में शस्त्र पूजन करतीं महिलाएं। स्रोत संगठन

केशव सरस्वती शिशु मंदिर में शस्त्र पूजन करतीं महिलाएं। स्रोत संगठन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed