{"_id":"625eee3e40b9077d8740ab88","slug":"nine-people-injured-in-auto-collision-four-referred-etah-news-agr5307186134","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑटो की भिड़ंत में 9 लोग घायल, चार रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑटो की भिड़ंत में 9 लोग घायल, चार रेफर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। कोतवाली देहात क्षेत्र के अंतर्गत रामनगर गांव के पास दो ऑटो में आमने-सामने की मंगलवार सुबह करीब आठ बजे भिड़ंत हो गई। दोनों ऑटो सवार नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को मेडिकल कॉलेज लाया गया यहां से चार को गंभीर स्थिति में आगरा रेफर कर दिया गया।
जिला कासगंज के सिढ़पुरा थाना क्षेत्र के लोहियानगर निवासी अफसाना मंगलवार की सुबह ऑटो से एटा आ रहीं थीं। अफसाना के साथ ऑटों में सिढ़पुरा थाना क्षेत्र के गांव मेमड़ा निवासी राजवीर सहित अन्य यात्री सवार थे। वहीं एटा की तरफ से जा रहे ऑटो से गांव रामनगर के पास दोनों में आमने- सामने भिड़त हो गई।
इसमें उलायतपुर निवासी विपिन, शहर के मोहल्ला आंबेडकर नगर निवासी रजनी व रश्मि, कासगंज जनपद के सिढ़पुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव लोहिया नगर निवासी अफसाना, गांव मेमड़ा निवासी राजवीर व राजरान, जैथरा थाना क्षेत्र के गांव शेखपुर निवासी रिंकी, मिरहची थाना क्षेत्र के गांव कल्यानपुर निवासी सुरेश घायल हो गए। सभी को एंबुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां से अफसाना, रश्मी, सुरेश व राजवीर को आगरा रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
अन्य हादसे में दो घायल
सकीट थाना क्षेत्र के अंतर्गत खरगपुर के पास सोमवार की देर शाम एक ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार हरिकिशनपुर निवासी देवीदास घायल हो गए। उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। वहीं उलायतपुर निवासी विकास बाइक फिसलने से घायल हो गए। उन्हें भी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।