{"_id":"69692b072a4818da160fcb0c","slug":"nidhauli-kalan-won-the-girls-race-and-kabaddi-etah-news-c-163-1-eta1002-144932-2026-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: बालिका दौड़ व कबड्डी में निधौली कलां ने बाजी मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: बालिका दौड़ व कबड्डी में निधौली कलां ने बाजी मारी
Thu, 15 Jan 2026 11:29 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Thu, 15 Jan 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
जीटी रोड स्थित स्टेडियम में कबड्डी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करती बालिकाएं। स्रोत खेल विभाग
एटा। पंडित गोविंद बल्लभ पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में दो दिवसीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता चल रही है।
इसके समापन पर बृहस्पतिवार को 200 मीटर बालिका दौड़ व कबड्डी प्रतियोगिता में निधौली कलां ने बाजी मारी। खेल मंत्रालय भारत सरकार के मेरा युवा भारत के तहत व उपनिदेशक पुनीत गोयल के निर्देशन में खेलों का आयोजन हुआ।
बालक वर्ग वॉलीबाल मारहरा, 400 मीटर दौड़ व लंबी कूद में संजय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सभी खेलों में विकासखंड स्तर के विजेता खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान निर्णायक की भूमिका में सत्येंद्र सिंह व मनीष कुमार रहे। गोला फेंक में शीतलपुर की टीम ने बाजी मारी।
मुख्य अतिथि सुधा गुप्ता ने कहा कि खिलाड़ियों को खेल की भावना से खेल खेलना चाहिए। खेल से मन और शरीर दोनों स्वस्थ रहते हैं और युवा वर्ग को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। मेरा युवा भारत के लेखाकार महिपाल सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन 14 व 15 जनवरी को किया गया।
विज्ञापन
प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला युवा समिति अध्यक्ष रबी यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। कार्यक्रम का संचालन दयानंद श्रीवास्तव ने किया गया। सतीश चौहान, शैलेंद्र कुमार, मुकेश कुमार, बृजेश श्रीवास्तव, सनी यादव, अमित पचौरी आदि रहे।