{"_id":"68adf6388a2f2478000b40b5","slug":"nidhauli-kalan-case-the-teenager-had-committed-suicide-by-hanging-himself-on-the-first-floor-of-the-house-etah-news-c-163-1-eta1001-138128-2025-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"निधौली कलां प्रकरण: किशोर ने घर की पहली मंजिल पर फंदा लगाकर दी थी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निधौली कलां प्रकरण: किशोर ने घर की पहली मंजिल पर फंदा लगाकर दी थी जान
Tue, 26 Aug 2025 11:30 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Tue, 26 Aug 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
एटा। निधौली कलां क्षेत्र में किशोर की मौत के मामले में पुलिस ने विवेचना के बाद निष्कर्ष निकाला है। पुलिस के मुताबिक किशोर ने मकान की पहली मंजिल पर जाकर फंदा लगाकर जान दी थी।
थाना निधौली कलां के गांव चंद्रभानपुर निवासी किशोर सत्यवीर का शव 2 अगस्त को गांव के बाहर रास्ते पर मिला था। परिजन ने पुलिस पर थाने में बुला पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया था। मामला प्रदेश स्तर तक गूंजा था। एसएसपी श्याम नारायण सिंह ने मामले में दो दरोगा समेत 5 लोगों को लाइन हाजिर करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सीओ जलेसर ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह को मामले की जांच सौंपी गई थी।
मंगलवार को सीओ ने बताया कि अब तक जांच के बाद पता चला है कि सत्यवीर ने घर की पहली मंजिल पर जाकर फंदा लगाकर जान दी थी। इसके बाद परिजन ने पुलिस पर आरोप लगाने के लिए शव को उठाकर गांव के बाहर रास्ते पर डाल दिया। परिजन ने इस बात को स्वीकार करते हुए मामले में पुलिस की कोई लापरवाही न होने की बात कही है। मामले में परिजन के बयान दर्ज करने के बाद आगे कार्रवाई की जा रही है।