{"_id":"6a357df67bbfed5ff802fe93","slug":"newborn-dies-during-delivery-uproar-ensues-over-allegations-of-negligence-etah-news-c-163-1-eta1004-152199-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: प्रसव के दौरान नवजात की मौत, लापरवाही का आरोप लगा किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: प्रसव के दौरान नवजात की मौत, लापरवाही का आरोप लगा किया हंगामा
Fri, 19 Jun 2026 11:05 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Fri, 19 Jun 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
एटा। अलीगंज क्षेत्र के निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान नवजात की मौत हो गई। परिजन ने अस्पताल संचालक और स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाया है। इसके अलावा आशा कार्यकर्ता पर मिलीभगत से प्रसूता को सीएचसी अलीगंज से निजी अस्पताल में भर्ती कराने का भी आरोप लगाया है। नवजात की मौत के बाद परिजन ने अस्पताल में हंगामा किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और प्रसूता को मेडिकल कॉलेज रेफर कराया। यहां उसका उपचार चल रहा है।
प्रसूता के पिता अशोक ने बताया कि बेटी दीपिका (22) को बुधवार को प्रसव पीड़ा होने पर रात करीब दो बजे एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज लेकर पहुंचे। सीएचसी में मौजूद चिकित्सकों ने सामान्य प्रसव की संभावना जताई और सुबह तक इंतजार करने की सलाह दी। बृहस्पतिवार सुबह करीब 10 बजे तक प्रसव नहीं होने पर आशा कार्यकर्ता प्रेमलता ने उन्हें अलीगंज स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराने की सलाह दी।
इसके बाद उसे अमरौली रोड स्थित मां हॉस्पिटल में सुबह 10ः30 बजे भर्ती कराया गया। यहां चिकित्सकों ने रात करीब साढ़े आठ बजे तक सामान्य प्रसव का इंतजार कराया। इसके बाद रात करीब नौ बजे प्रसव कराया गया, लेकिन नवजात मृत अवस्था में पैदा हुआ। नवजात की मौत की जानकारी मिलते ही परिजन में आक्रोश फैल गया और उन्होंने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। आरोप है कि प्रसव में अनावश्यक देरी की गई, जिससे स्थिति गंभीर हो गई। वहीं, प्रसव के बाद दीपिका की तबीयत भी बिगड़ गई। मौके पर पुलिस को बुलाया गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। इसके बाद प्रसूता को बृहस्पतिवार देर रात करीब 12 बजे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। पिता अशोक ने बताया कि दीपिका की यह पहली संतान थी, जिससे परिवार में शोक का माहौल है। वहीं उन्होंने बताया कि इस संबंध में सीएमओ कार्यालय और थाना अलीगंज में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
पहले भी हो चुकी है प्रसूता की मौत
अमरौली रोड स्थित मां हॉस्पिटल में 4 माह पहले भी एक प्रसूता की मौत हो चुकी है। इसके बाद भी स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। आरोप है कि हॉस्पिटल में कोई चिकित्सक नहीं है, जिससे ठीक से उपचार की सुविधा मिल सके।
अलीगंज में मां हॉस्पिटल में प्रसव के दौरान नवजात की मौत हुई है। इस संबंध में अभी तक शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। शिकायत मिलते ही हॉस्पिटल की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. राजेंद्र प्रसाद, सीएमओ