{"_id":"697a4cebde802e56ad09ffb0","slug":"new-office-bearers-of-taxation-bar-association-took-oath-etah-news-c-163-1-eta1002-145584-2026-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: टैक्सेशन बार एसोसिएशन के नए पदाधिकारियों ने ली शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: टैक्सेशन बार एसोसिएशन के नए पदाधिकारियों ने ली शपथ
Wed, 28 Jan 2026 11:22 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Wed, 28 Jan 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
शहर के ठंडी सड़क स्थित पथवारी विवाह स्थल में टैक्सेशन बार एसोसिएशन के शपथ ग्रहण समारोह में बोल
एटा। जिला टैक्सेशन बार एसोसिएशन का शपथ ग्रहण समारोह बुधवार को ठंडी सड़क स्थित पथवारी विवाह स्थल में संपन्न हुआ। समारोह में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने विधिवत शपथ ग्रहण कर दायित्व के प्रति निष्ठा और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
समारोह में राहुल जैन को अध्यक्ष, विक्रांत वार्ष्णेय को महासचिव व अग्रिम जैन को कोषाध्यक्ष पद की शपथ दिलाई गई। मंच से पदाधिकारियों ने संगठन के हित में पारदर्शिता, अनुशासन और अधिवक्ताओं की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देने की बात कही।
शपथ ग्रहण के दौरान संरक्षक के रूप में संदेश कुमार जैन, मदनलाल वार्ष्णेय, महेशचंद्र गुप्ता, मुन्नालाल शर्मा, राकेश कुमार गुप्ता, धीरेंद्र कुमार दीक्षित, प्रशांत जैन, आशीष कुमार गुप्ता व संयुक्त सचिव विकास गुप्ता, धीरज श्रीवास्तव व उमेश कुमार मौजूद चुने गए। सभी ने संयुक्त रूप से शपथ लेकर नवचयनित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अधिवक्ता व गणमान्य लोग मौजूद रहे। आयोजन के अंत में अतिथियों का सम्मान किया गया और टैक्सेशन बार को नई ऊर्जा व बेहतर कार्यप्रणाली की दिशा में आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया गया।