फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   New Madopuri problem logging in

न्यू माधोपुरी में जलभराव बड़ी समस्या

Wed, 03 Jun 2015 11:27 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, एटा
ब्यूरो, अमर उजाला, एटा Updated Wed, 03 Jun 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
New Madopuri problem logging in
न्यू माधोपुरी कालोनी की नालियां और सड़के लगभग दो वर्ष पूर्व बनाई गई थीं। उस समय नालियों का पानी चंदन नगर की ओर निकासी की गईं। लेकिन कुछ माह पूर्व जब चंदन नगर की सड़कें व नालियों को बनाया गया तो पानी की निकासी का ध्यान नहीं रखा गया। यहां की नालियां पीछे की कालोनी न्यू माधोपुरी से ऊँची हो गईं। इसका नतीजा यह हुआ कि न्यू माधोपुरी में नालियों से पानी की निकासी नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन


 नालियों में भरे पानी होने के चलते दुर्गंध रहती हैं। कालोनी के बाशिंदों का का कहना है कि पालिकाध्यक्ष को कई बार मामले की शिकायत कर चुके हैं। लेकिन अभी तक इस ओर कोई कदम नहीं उठाया गया हैं। बाशिंदों का कहना है कि न्यू माधोपुरी कालोनी की नालियों को ऊंचा किया जाए और गंदे पानी की निकासी की व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन



न्यू माधोपुरी कालोनी के बाशिंदे अशोक कुमार मिश्रा का कहना है कि नालियों की नीचे होने से दिक्कतें हो रही हैं। घरों से निकलने वाला गंदे पानी की निकासी नहीं हो पाती।
विज्ञापन
विज्ञापन



न्यू माधौपुरी कालोनी निवासी रामकुमार का कहना है कि चंदननगर की नालियों को बनाते समय कालोनी के पानी की निकासी का प्रबंध करना चाहिए थे। कालोनी की नालियां ऊंची कराई जाएं।


कालोनी निवासी वृजेश कुमार ने कहा कि पालिका अध्यक्ष को समस्या से अवगत करा दिया गया है। इसके बाद भी अभी तक समस्या के निजात के लिए प्रयास नहीं किए गए।


कालोनी निवासियों ने समस्या की जानकारी दी है। अभियंता को भेजकर स्थिति का जायजा लिया जाएगा। जिससे यह निर्णय लिया जा सके कि किस प्रकार समस्या का निस्तारण हो सके।

                        - रुपकिशोर कुशवाह, नगर पालिका अध्यक्ष, कासगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed