{"_id":"6186c43bedc6d236cd477cc6","slug":"new-district-hospital-to-be-built-in-six-acres-etah-news-agr51385726","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह एकड़ में बनेगा नया जिला अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह एकड़ में बनेगा नया जिला अस्पताल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। जिले में विकास के नए आयाम धीरे-धीरे जुड़ रहे हैं। इसी कड़ी में छह एकड़ जमीन पर नया जिला अस्पताल बनाया जाएगा। इसके लिए कवायद शुरू हो गई है।
आजादी से पहले जिला अस्पताल की स्थापना की गई थी। दशकों पुराने अस्पताल सहित जिला महिला अस्पताल को भी हाल ही में मेडिकल कॉलेज में समाहित कर दिया गया है। अब ये दोनों मेडिकल कॉलेज के अधीन हो गए हैं। ऐसे में अन्य स्थान पर नया संयुक्त जिला अस्पताल बनाया जाएगा। इसके निर्माण के लिए शासन ने पत्र जारी कर छह एकड़ जमीन का प्रस्ताव मांगा है। प्रशासन कवायद में जुट गया है। मांगी गई जमीन बड़ी है, जिसका शहर के अंदर मिलना मुश्किल है। ऐसे में कोशिश की जा रही है कि शहर के आसपास ही जमीन का चिन्हांकन किया जाए, जिससे भविष्य में अधिक से अधिक लोगों को चिकित्सा सेवाओं का लाभ मिले।
----------------
नए जिला अस्पताल के निर्माण के लिए शासन ने पत्र जारी कर दिया है। प्रशासन से मिलकर विधानसभा क्षेत्र में उपयुक्त जमीन की तलाश शुरू कर दी है।
- विपिन वर्मा डेविड, सदर विधायक
--------------
सदर तहसील क्षेत्र में शहर के पास ही जरूरी जमीन का चिन्हांकन किया जाएगा। अस्पताल के लिए प्रस्ताव बनाकर शासन को भिजवाएंगे।
- सुनील कुमार सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व