फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   New bypass will give expansion and speed to the development of the city

Etah News: शहर के विकास को विस्तार व रफ्तार देगा नया बाईपास

Sat, 27 May 2023 11:18 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sat, 27 May 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
New bypass will give expansion and speed to the development of the city
एटा। जिलाधिकारी के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने 10 किलोमीटर नए बाईपास रोड का प्रस्ताव तैयार किया है। बाईपास के जरिये आगरा और शिकोहाबाद रोड को जीटी रोड से जोड़ा जाएगा। इससे शहर के विकास को विस्तार के साथ नई रफ्तार भी मिलेगी। शहर में जाम की समस्या कम होगी। बाईपास के सहारे शहर का दायरा भी बढ़ेगा।
विज्ञापन

नया बाईपास रोड बनने से लंबी दूरी के वाहन शहर में प्रवेश नहीं करेंगे। इससे शहर में जाम की समस्या कम होगी। अभी आगरा और शिकोहाबाद रोड पर आने-जाने के लिए छोटे-बड़े सभी वाहनों को शहर में होकर गुजरना पड़ता है। इसकी वजह से जाम लगता है। लोगों का समय बर्बाद होता है। जाम का असर शहरी लोगों के भी जनजीवन और कारोबार पर पड़ता है। नए बाईपास के बनने के बाद जिन्हें शहर में जाने की जरूरत नहीं होगी, वह बाहर-बाहर ही निकल जाएंगे। उनका भी समय बचेगा और शहर के लोगों को जाम की समस्या से मुक्ति मिलेगी।
विज्ञापन



नए बाईपास का यह होगा रूट
लोक निर्माण विभाग जो प्रस्ताव तैयार किया है, उसके अनुसार नए बाईपास की लंबाई 10 किलोमीटर होगी। यह जीटी रोड पवांस से शिकोहाबाद और टूंडला रोड से निचली गंगनहर होते हुए जीटी रोड पर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



जाम लगे बिना डेढ़ किलोमीटर की दूरी तय करने में 15-20 मिनट लगते हैं
शहर में शिकोहाबाद रोड करीब तीन किलोमीटर एक पटरी का है। इसकी वजह से रोड पर दिन भर जाम के हालात रहते हैं। यहां से आगे बढ़कर दिल्ली, कासगंज, आगरा की ओर जाने के लिए शहर में जीटी रोड की करीब डेढ़ किलोमीटर की दूरी चार पहिया व बड़े वाहनों से तय करने में 15-20 मिनट लगते हैं। जाम लगा होने पर और भी समय लगता है। यही स्थिति आगरा रोड से आने वाले वाहनों की भी रहती है। नया बाईपास बनने से वाहन चालकों को विभिन्न मार्गों पर जाने के लिए दूरी तो अधिक तय करनी पड़ेगी पर समय बहुत बचेगा।


पिलुआ से मलावन तक बाईपास बनने से मिली राहत
जीटी रोड पर पिलुआ से मलावन तक का बाईपास रोड बना तो बड़ी राहत मिली। लंबी दूरी वाले वाहन बाईपास से होकर गुजर जाते हैं। बाईपास नहीं था तो पिलुआ, एटा शहर और मलावन कस्बे के अंदर संकरे मार्ग से होकर वाहन गुजरते थे। इसकी वजह से जाम लगा रहता था। यह समस्या बाईपास बनने के बाद काफी हद तक कम हो गई है।



नए बाईपास का प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। इसे जिला प्रशासन को सौंप दिया गया है। अब शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा। आगे जो भी निर्णय होगा, उसके अनुसार कार्य किया जाएगा।
- मुजाहिद अख्तर, अधिशासी अभियंता निर्माण खंड, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed