फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Netaji Subhash Chandra Bose's birth places in the district program

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर जिले में हुए जगह-जगह कार्यक्रम

Sat, 23 Jan 2016 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो एटा
अमर उजाला ब्यूरो एटा Updated Sat, 23 Jan 2016 10:43 PM IST
विज्ञापन
Netaji Subhash Chandra Bose's birth places in the district program
नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती जिले में धूमधाम से मनाई गई। कहीं पर विचार गोष्ठी, तो कहीं पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने उसनके जीवन पर विचार व्यक्त कर उनके बताए रास्ते पर चलने की अपील की गई।
विज्ञापन


अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की ओर से चित्रगुप्त कन्या जूनियर हाईस्कूल में सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गई। इस दौरान स्कूली बच्चों ने हाथी गेट बाजार स्थित सुभाष चंद्र बोस प्रतिमा तक रैली निकाली। विद्यालय के प्रबंधक आदेश कुमार सक्सेना, समिति अध्यक्ष राकेश कुमार कुलश्रेष्ठ की ओर से सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया। अशोक वेद, धर्मानंद कौशल्यिान, डॉ. मनोज सक्सेना मौजूद रहे। जिला कायस्थ महासभा के तत्वावधान में दिनेश नगर में विचार गोष्ठी आयोजित कर नेताजी की जयंती मनाई गई। महासभा के जिलाध्यक्ष रामकुमार सक्सेना ने कहा कि नेताजी ने देश को आजाद करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। दीपक कुलश्रेष्ठ, राजवर्द्धन विसारिया, कुलदीप कुमार, राजेश बाबू सक्सेना, डॉ. अशोक वेद, श्यामलता मौजूद रहे। विश्व हिंदू महासभा ने आगरा रोड स्थित कैंप कार्यालय पर सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई। अध्यक्षता करते हुए प्रमोद चौहान ने कहा कि नेताजी ने सन 1942 में टोक्यो में आजाद हिंद फौज का गठन किया। नगर अध्यक्ष दीपक कुशवाह ने कहा कि नेताजी के जीवन से हर युवा को सीख लेनी चाहिए। दीपक भारद्वाज, अवधेेश गुप्ता, अनुपम गुप्ता, सुनील पाठक, नीतेश जोशी, सुमित शाक्य, राहुल लोधी मौजूद रहे। जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से सुभाष चंद्र बोस की जयंती जिला कार्यालय पर मनाई गई। कार्यक्रम की शुरूआत जिलाध्यक्ष चोब सिंह धनगर ने सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर माल्यार्पण कर की। डॉ. शीलेंद्र गौड़, अरुणेश कुमार, भगवान स्वरूप प्रजापति, अजीज फारूकी, सुशील वर्मा, दिनेश यादव, मौजूद रहे। जिला महिला कांग्रेस की ओर से जिलाध्यक्ष गीता गुप्ता के आवास पर सुभाषचंद्र बोस की जयंती मनाई गई। शिवानी गुप्ता, राजीव शास्त्री, संजय भारद्वाज, सुमन सारस्वत, हेमलात गुप्ता उपस्थित रहे। सुभाषचंद्र बोस युवा शक्ति क्लब की ओर से जिला पंचायत में सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गई। गोष्ठी की अध्यक्षता बलवीर सिंह व संचालन मनोहर सिंह ने किया। देव कांत, राजेश कुमार, अनुज, योगेंद्र सिंह, दीपक पाठक, सतीश कुमार आदि लोग मौजूद रहे। शांती नगर स्थित मां अंजना पब्लिक जूनियर हाईस्कूल में सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर ‘प्लास्टिक पूर्णत: प्रतिबंधित होनी चाहिए और ‘धूल धुआं बढ़ता शोर प्रकृति चली विनाश की ओर’ विषय पर वाद विवाद और पोस्टर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरस्वती शिशु मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के उप प्रधानाचार्य प्रेमचंद ने की, तो प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका शैलेष कौशिक ने निभाई। प्रधानाचार्य नवनीत द्विवेदी, अनुराग पचौरी, पूजा द्विवेदी, सुमन यादव, पल्लवी, भारती, सुगंधा, मुकेश आदि लोग मौजूद रहे। जिला चित्रगुप्त कल्याण समिति के तत्वावधान में सुभाष चंद्र बोस की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। पदाधिकारियों ने हाथी गेट स्थित बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। अध्यक्ष प्रेमनारायण मिश्र, अमित जौहरी, अनुपम जौहरी, राजेश माथुर और मनोज कश्यप मौजूद रहे। स्वामी विवेकानंद सेवा समिति के तत्वावधान में बोस की जयंती मनाई गई। इस मौके पर अमित एस सक्सैना, कैलाश चंद्र, जितेंद्र स्वरूप, यतीक सक्सेना, अजय प्रताप, विजय प्रताप, प्रशांत कुमार आदि मौजूद रहे। युवा जागरूक समिति ने जिला कार्यालय पर सुभाषचंद्र बोस की जयंती मनाई गई। जिलाध्यक्ष देव कांत यादव, रतनेश कुमार, सचिन आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed