{"_id":"61e701c0a4d3a310297d198f","slug":"negligence-heavy-shopping-on-corona-s-concern-etah-news-agr5215830131","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही: कोरोना की चिंता पर भारी खरीदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाही: कोरोना की चिंता पर भारी खरीदारी
विज्ञापन
शहर के गांधी मार्केट में लगे मंगल बाजार में उमड़ी भीड।संवाद
- फोटो : ETAH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा/अलीगंज। शहर और अलीगंज में मंगलवार का साप्ताहिक बाजारबंदी का दिन तय है। ऐसे में इस दिन फड़ व्यापारी मंगल बाजार सजाते हैं। कोरोना संक्रमण के बीच लोग बिना किसी चिंता और डर के सैकड़ों की संख्या में इन बाजारों में उमड़े। भीड़ के बीच सामाजिक दूरी और मास्क के नियम टूटते रहे। प्रशासन ने भी इस पर रोक लगाने और नियमों का पालन कराने के लिए कोई व्यवस्था नहीं की।
शहर के गांधी मार्केट को मंगलवार के दिन फड़ बाजार का रूप दे दिया जाता है। मंगल बाजार नाम से यह बाजार शहर ही नहीं, आसपास के गांवों तक में मशहूर हो चुका है। एक ही जगह पर विभिन्न प्रकार का सामान सस्ती दरों पर मिलने से बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। लंबे समय से बाजार लग रहा है। लेकिन अब कोरोना संक्रमण बढ़ने के बाद भी प्रशासन का ध्यान इस ओर नहीं है। मंगलवार को सुबह से ही बाजार सजाकर तैयार कर दिया गया। करीब पांच सौ फड़ों पर सामान सजाकर रखा गया। अधिक ठंड होने के बावजूद दोपहर 12 बजे से लोग पहुंचना शुरू हो गए। अधिकांश लोग न तो मास्क लगाए थे और न ही भीड़ के बीच सामाजिक दूरी का पालन हो पा रहा था।
कुछ ऐसा ही हाल अलीगंज कस्बा के टॉकीज रोड पर मंगलवार को लगने वाला मीना बाजार का था। सैकड़ों की संख्या में ग्राहक पहुंचे और न तो सामाजिक दूरी का पालन किया गया और न ही लोग मास्क ही लगाए हुए थे। स्थानीय प्रशासन को मालूम है मीना बाजार में काफी भीड़ हो ती है, इसके बावजूद कोविड नियमों के उल्लंघन को रोकने के कोई इंतजाम नहीं किए गए।