फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Neema said the action being done by the CMO is wrong

सीएमओ द्वारा की जा रही कार्रवाई को नीमा ने बताया गलत

Sun, 21 Mar 2021 07:01 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 21 Mar 2021 07:01 PM IST
विज्ञापन
Neema said the action being done by the CMO is wrong
रामेश्वरम में बैठक करते नीमा के चिकित्सक । - फोटो : ETAH
एटा। नेशनल इंटीग्रेटिड मेडिकल एसोसिएशन (नीमा) के पदाधिकारियों व चिकित्सकों की रविवार को एक होटल में हुई बैठक में बीएएमएस चिकित्सकों के यहां सीएमओ कार्यालय के अधिकारियों द्वारा छापा मार कार्रवाई का विरोध किया गया। बिना नोटिस दिए क्लीनिक को सील करने के मामले में चिकित्सक डीएम से मिलकर अपना पक्ष रखेंगे।
विज्ञापन

बैठक के दौरान डॉ. सतेंद्र सिंह तोमर ने बताया बीएएमएस चिकित्सक कुछ एलोपैथिक दवा मरीजों को दें सकते हैं। उन्होंने एक लिस्ट का हवाला दिया। उन्होंने कहा कभी- कभी गंभीर मरीज को लिस्ट से हटकर भी दवा देनी पड़ती है। यह दवा देखकर बीएएमएस चिकित्सक को गलत मान लिया जाता है और उस पर कार्रवाई कर दी जाती है। यह गलत तरीका है, बीते दिनों जिले में बीएएमएस की डिग्री लिए चिकित्सकों के क्लीनिक सील कर दिए गए। इसकी चिकित्सकों ने निंदा की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा सील करने से पहले नोटिस दिया जाए। इसके बाद आगे कर कार्रवाई की जाए। चिकित्सकों पर हो रही कार्रवाई को लेकर नीमा के पदाधिकारी सीएमओ डॉ. अरविंद गर्ग से भी मिले। इस दौरान नीमा के अध्यक्ष डॉ. नागेंद्र पाल सिंह सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। अध्यक्ष ने बताया अब जिलाधिकारी के साथ बैठक की जाएगी। इसके लिए जिलाधिकारी से समय लिया जाएगा। जिससे चिकित्सक अपनी बात डीएम के समक्ष रख सकें। इस दौरान डॉ. मनोज भारद्वाज, डॉ. रामविलास शर्मा, डॉ. मनोज गुप्ता सहित कई चिकित्सक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed