फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Navratra festival today

नवरात्र पर्व आज, सजे मां के दरबार

Fri, 20 Mar 2015 10:56 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला एटा
ब्यूरो अमर उजाला एटा Updated Fri, 20 Mar 2015 10:56 PM IST
विज्ञापन
Navratra festival today
शनिवार से शुरू होने वाले चैत्र नवरात्र के लिए तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। मंदिरों में सफाई, रंगाई-पुताई पूरी कर ली गई है। प्रमुख मंदिरों में देर रात तक सजावट जारी रही।
विज्ञापन




नवरात्र के लिए भक्तों में उत्साह है। मंदिरों से लेकर घरों तक पर्व की तैयारियां हैं। उपवास रखने वाली गृहणियां घरों में पूजा स्थल पर कलश रखकर पूजा-अर्चना करेंगी एवं आहुतियां देंगी। नवदुर्गा पर्व का असर शुक्रवार को बाजारों में दिखाई दिया। पूजा सामग्री की दुकानों पर देर रात तक ग्राहकों की भीड़ रही। इन दुकानों पर धूप, अगरबत्ती, आरती-पूजा थाल एवं हवन कुंड की बिक्री हुई। माता की पोशाकों की मांग भी खूब रही। देर रात तक शहर के प्रमुख मंदिरों में सजावट हुई। इनमें पथवारी माता मंदिर, जनता दुर्गा मंदिर, शांती नगर दुर्गा मंदिर, शिवसिंहपुर पथवारी माता मंदिर, इंद्रपुरी शिव-माता मंदिर, सर्वोदय शिव मंदिर आदि शामिल हैं। वहीं मंदिरों पर सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन




आठ दिनों के नवरात्र
यह नवरात्र आठ दिनों के होंगे। शनिवार से शुरू हो रहे पर्व की नवमी की पूजा भी शनिवार को होगी। पंचांग के अनुसार दूसरा एवं तीसरा नवरात्र (दूज, तीज का पूजन) एक ही दिन रविवार को है। ज्योतिषियों के अनुसार आठ दिनों का नवरात्रा आम आदमी के लिए शुभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




आठ दिनों का नवरात्र पर्व आम आदमी के लिए उत्साह एवं शुभ फल देने वाला होगा। मैया की पूजा अर्चना करने वालों को मनवांछित फलों की प्राप्ति होगी। प्राकृतिक रूप से भी आने वाले दिन अच्छे होंगे।
- पंडित धीरेंद्र झा, महंत श्री कैलाश महादेव मंदिर



फल हुए महंगे
पर्व की दस्तक के साथ ही फलों की महंगाई और बढ़ गई। पहले से ही मंहगे अंगूर, संतरा, पपीता, सेव पर बीस प्रतिशत तक भाव चढ़ गए हैं। इतना ही नहीं मेवा आदि भी महंगी हुई है। इतना ही नहीं हरी सब्जियों के भी दाम चढ़ रहे हैं। हरा धनियां, आलू, मिर्च आदि के दामों में भी वृद्धि हुई है।




हर भक्त की मुराद पूरी करती हैं माता महाकाली
अलीगंज के बीचाेंबीच बना माता महाकाली का मंदिर आस्था का प्रतीक है। यहां मंदिर की स्थापना 20 साल पहले हुई थी। मान्यता है कि यहां आने वाले हर भक्त की मुराद मां पूरी करती है। मां महाकाली का मंदिर अक्तूबर 1993 को बना था। धर्मार्थ कमेटी द्वारा मंदिर को जमीन दान दी गई थी। मंदिर में माता महाकाली की विशाल मूर्ति के साथ-साथ शिव परिवार यहां विराजमान है। मंदिर की मान्यता है कि जो इस मदिर में श्रद्धाभाव से आता है उसकी मनोकामना पूर्ण होती है। मंदिर के महंत वीरेंद्र गुप्ता कमांडर ने बताया कि माता की महिमा किसी से नहीं छिपी हुई है। सैकड़ों लोगों की मन्नतें पूरी हुई हैं। मन्नतें पूरी होने पर भक्तों द्वारा घंटे चढ़ाए जाते हैं। वर्ष 2001 में माता महाकाली मंदिर के ऊपर माता वैष्णो देवी का मंदिर का निर्माण कराया गया जिसकी भव्यता देखते ही बनती है। माता वैष्णो देवी के मंदिर में तीनों पिंडियों के दर्शन के बाद बाबा भैरोनाथ के भी दर्शन होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed