फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   nanihaal aae bachche kee taalaab mein doobakar maut

ननिहाल आए बच्चे की तालाब में डूबकर मौत

Thu, 13 Apr 2017 11:35 PM IST
amar ujala
amar ujala Updated Thu, 13 Apr 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
nanihaal aae bachche kee taalaab mein doobakar maut
बच्चे की मौत की सूचना पर पहुंची पुल‌िस - फोटो : amar ujala
 मोहल्ला लोहारी दरवाजा स्थित एक तालाब में डूबकर गुरुवार को तीन वर्षीय बालक रिहान की मौत हो गई। खोजबीन के दौरान उसका शव तालाब में उतराया देख हड़कंप मच गया। हादसे से आक्रोशित लोगों ने गांधी मूर्ति चौराहा पर जाम भी लगाया। पुलिस ने समझा-बुझाकर लोगों को शांत कराया। इस दौरान ग्रामीण तालाब पटवाने की  मांग कर रहे थे।   
विज्ञापन



कासगंज के कस्बा गंजडुडवारा निवासी चमन का साढ़े तीन साल का बेटा रिहान कुछ दिनों पहले ही ननिहाल थाना अलीगंज के मोहल्ला लुहारी दरवाजा खलील के घर घूमने आया था। मोहल्ले से कुछ दूरी पर बड़ा तालाब है। बताया जाता है कि गुरुवार को घर के बाहर खेलते-खेलते रिहान तालाब के पास पहुंच गया। इसमें डूबने से उसकी मौत हो गई। उधर, काफी देर तक जब घरवालों को रिहान नहीं दिखा, तो लोग उसकी तलाश करने लगे। खोजबीन के दौरान दोपहर करीब 12:30 बजे तालाब में उसकी लाश उतराई दिखी। इससे कोहराम मच गया। चीख-पुकार सुनकर भीड़ जमा हो गई। आक्रोशित लोगों ने गांधी मूर्ति चौराहे पर जाम लगा दिया। सूचना पर सीओ अलीगंज फोर्स के साथ पहुंचे। उन्होंने समझा-बुझाकर करीब 15 मिनट बाद ही जाम खत्म करा दिया।
विज्ञापन


इसलिए भड़का लोगों को आक्रोश
 स्थानीय लोगों की मानें तो इस तालाब में डूबने से अब तक कई लोगों की जान जा चुकी है। उसके बाद भी न तो प्रशासन ने कोई कार्रवाई की। न ही पालिका प्रशासन ने कोई ध्यान दिया। जबकि तालाब बंद कराने को लेकर कई बार लोगों ने प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायत भी कर चुके हैं। इसी के चलते जब गुरुवार को हादसा हुआ, तो लोगों को गुस्सा फूट पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed