{"_id":"6ac3e812c82e49b9f607ebb7","slug":"nandini-secures-first-place-in-portrait-of-the-nation-created-with-colors-etah-news-c-163-1-eta1013-157794-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: रंगों से रची देश की तस्वीर में नंदिनी प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: रंगों से रची देश की तस्वीर में नंदिनी प्रथम
Mon, 05 Oct 2026 11:40 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Mon, 05 Oct 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
जलेसर की रामलीला में सीता स्वयंवर में धनुष तोड़ने से पहले हाथ जोड़कर प्रार्थना करते राम स्वरूप
अलीगंज। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सोमवार को ब्लॉक संस्थान केंद्र अलीगंज पर मेरे सपनों का भारत विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विकासखंड अलीगंज के विभिन्न कंपोजिट विद्यालयों एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों से चयनित छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपनी कल्पनाशीलता और चित्रकला प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बच्चों ने रंगों और रेखाओं के माध्यम से अपने सपनों के भारत की तस्वीर कागज पर उकेरी।
प्रतियोगिता का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी अलीगंज विनोद कुमार एवं कायाकल्प प्रभारी सत्य प्रताप सिंह राठौड़ ने किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने स्वच्छ, शिक्षित, विकसित और सशक्त भारत की कल्पना को चित्रों के माध्यम से प्रस्तुत किया। निर्णायक मंडल में गणेश तिवारी, सुनील कुमार एवं ज्ञानेश कुमार शामिल रहे।
प्रतियोगिता में पीएम श्री अलीगंज की कक्षा सात की छात्रा कुमारी नंदिनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। यूपीएस झकराई की कक्षा आठ की छात्रा शिल्पी द्वितीय, जबकि यूपीएस सुमौर की कक्षा छह की छात्रा जीनू ने तृतीय स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता के मुख्य सहयोगी रविंद्र कुमार पांडे, सुधीर कुमार वर्मा, अवनीश तोमर, योगेश कुमार और शिक्षक मौजूद रहे।