{"_id":"5e52bc538ebc3ef3dd2bc06a","slug":"nakdi-jewellery-chori-etah-news-agr4309332156","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगला नथा में दो घरों से 19 लाख के जेवरात और नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगला नथा में दो घरों से 19 लाख के जेवरात और नकदी चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। बहन की शादी में शामिल होने आई दो बहनों के जेवर और नकदी समेत करीब 19 लाख रुपये की शनिवार रात में चोरी हो गई। जबकि परिवार के लोग बराबर के कमरों में ही सो रहे थे।
थाना मिरहची क्षेत्र के गांव नगला नथा निवासी हरपाल सिंह की बेटी साधना की 15 फरवरी को शादी थी। इसमें शामिल होने के लिए चचेरी बहन रेखा और शिखा आईं थीं। शादी समारोह के बाद रेखा और शिखा नगला नथा में ही रुकी हुईं थीं। दोनों बहनों ने अपने-अपने भाई बलवीर सिंह और हरपाल सिंह के मकान में जेवर रख दिए। शनिवार रात मकान के कमरों के ताले लगाकर परिजन सोए हुए थे, इसके बावजूद चोरों ने ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया।
बलवीर सिंह के भाई सुभाषचंद्र पुत्र सोवरन सिंह ने बताया है कि दोनों भाइयों की पूर्व में मौत हो चुकी है। शनिवार रात बलवीर सिंह के मकान से 40 तोला सोना, 200 ग्राम चांदी के जेवरात और 25 हजार रुपये नकदी चोरी हो गई। जब कि हरपाल सिंह के मकान से 60 हजार रुपये नकद, पांच तोला सोना और एक जोड़ी पायल को चोर पार कर ले गए हैं। इनका कहना है कि जिन कमरों के ताले तोड़े गए हैं उनके कमरों के बराबर में परिजन सोए हुए थे लेकिन भनक तक नहीं लग सकी। चोरों ने कमरों के ताले तोड़ने के बाद बक्सा और अलमारियों के भी तोले चटकाए हैं।
विज्ञापन
नगला नथा में चोरी होने की तहरीर दी गई है। चोरी में क्या-क्या गया है, इसकी जांच की जा रही है। जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश की जाएगी।
-सीताराम सरोज, प्रभारी निरीक्षक, मिरहची।