{"_id":"5842fff24f1c1b0c1ede92fd","slug":"nakadee-paane-jaaree-hai-jang","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकदी को जारी है जंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकदी को जारी है जंग
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Dec 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
नोट बंदी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोट बंदी के बाद नौ नवंबर से शुरू हुई नकदी पाने की जंग 25वें दिन भी जारी रही। शनिवार को बैंकों के बाहर लोगों की कतारें लगी रहीं। इस दौरान कुछ बैंक शाखाओं में नकदी आ जाने लोगों को कैश मिला, लेकिन इन शाखाओं में भी दिनभर धक्का-मुक्की जैसे हालात बने रहे। वहीं कई एटीएम से लोग बैरंग लौटे।
नोट बंदी के बाद शनिवार को बैंकों में लोगाें की कतारें लगी रहीं। सप्ताह का आखिरी दिन होने से लोग नकदी को लेकर ज्यादा परेशान नजर आए। शहर स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, केनरा बैंक, सेंट्रल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, बैंक ऑफ इंडिया, इलाहाबाद बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, ओरिएंटल बैंक ऑफ इंडिया में नकदी का वितरण हो सका। शहर के स्टेट बैंक और ओरिएंटल बैंक ऑफ कामर्स के बाहर लोगोें की लंबी कतार नजर आई। इस दौरान लोगों को कैश के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा
उधर, लोग नकदी निकासी के लिए एटीएम में कैश फीड होने का इंतजार करते दिखे। शहर के आईसीआईसीआई, केनरा बैंक, सेंट्रल बैंक आफ इंडिया के एटीएम के बाहर लोगोें की कतारें लगी रहीं। इसके अलावा मारहरा, मिरहची, जैथरा, अलीगंज, अवागढ़, जलेसर, सराय अगहत, सकीट, निधौलीकलां, वसुंधरा समेत तमाम कस्बाई इलाकों में भी बैंकों के बाहर लोग लाइन में लगे रहे।
विज्ञापन
----------------
पीएनबी में लगी आग से मचा हड़कंप
शहर के जीटी रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक में शनिवार को अचानक आग लग गई। इससे बैंक में अफरातफरी मच गई। बताया जाता है कि बैंक के गेट पर लगे मीटर बॉक्स में शार्ट सर्र्किट से वायरिंग बर्स्ट हो गई थी। इसी से यह हादसा हुआ। वहीं बैंक में आग लगने से हड़कंप और भगदड़ मच गई। सूचना पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया। इसके बाद बैंक में करीब एक घंटे कर जमा और निकासी का काम बंद रहा।