कासगंज। नागरिकता संशोधन कानून, दुष्कर्म की घटनाओं, महंगाई, गन्ना किसानों के भुगतान सहित 16 सूत्री मांगों को लेकर सपाइयों ने भाजपा की केंद्र एवं सरकार पर तीखे प्रहार करते हुए धरना प्रदर्शन किया। सपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव ने कहा कि देश और प्रदेश में अराजकता की स्थिति है। किसान, मजदूर, नौजवान, व्यापारी, छात्र, बालिकाएं, अल्पसंख्यक सभी वर्ग दहशत में हैं और आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। नागरिकता संशोधन कानून से देश में समाज को बांटने का खतरा पैदा हो गया है। पूर्व विधायक हसरत उल्ला खां शेरवानी ने कहा कि भाजपा सरकारों ने देश में अस्थिरता का माहौल पैदा कर दिया है।
नोटबंदी और जीएसटी के असर ने अर्थव्यवस्था चौपट कर दी है। धरना प्रदर्शन के दौरान 16 मांगें सपाइयों ने उठाईं। पूर्व विधायक वीरेंद्र सिंह सोलंकी, जिला सचिव शाहरुख राज, अजंट सिंह, ब्लॉक प्रमुख विजेंद्र सिंह गौर, पूर्व विधायक नेत्रपाल सिंह, राजवीर सिंह, लक्ष्मण सिंह, डा. मनोज कुमार यादव, गिरजा शंकर मिश्र, डा. केपी सिंह यादव सहित अन्य पार्टी नेेताओं ने संबोधित किया। विनोद कुमार, सत्यपाल यादव, मुन्ना लाल, सज्जाद, रामसेवक, ओमवीर सिंह फौजी, सत्यपाल सिंह, उम्मीद आलम, समीर, सत्यप्रकाश, कश्मीर सिंह, क्षत्रपाल, सोनू भंडारी, विक्रम राना, अख्तर पठान, संजय प्रजापति सौरभ सिंह आदि मौजूद रहे।