फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Nagla Bakhti, Abhayrajpur victorious in Kabaddi

Etah News: कबड्डी में नगला बख्ती, अभयराजपुर विजयी

Wed, 04 Dec 2024 11:28 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 04 Dec 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
Nagla Bakhti, Abhayrajpur victorious in Kabaddi
एटा। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग की तरफ से ब्लॉक स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन बुधवार को श्रीमती विमला देवी कॉलेज अवागढ़ में हुआ। सीनियर वर्ग की कबड्डी में नगला बख्ती और जूनियर वर्ग में अभयराजपुर की टीम विजयी रही।
विज्ञापन

सीनियर-जूनियर बालक वर्ग 1500 मीटर दौड़ में मोहित, सुमित, 800 मीटर सब जूनियर बालक-बालिका दौड़ में सनोज, शिल्पी प्रथम रहे। सीनियर, जूनियर, सब जूनियर बालक-बालिका वर्ग 400 मीटर दौड़ में अर्जुन, आकाश, और रिंकी प्रथम रहे। 200 मीटर जूनियर बालक-बालिका वर्ग दौड़ में दुष्यंत प्रताप सिंह, अंजू, 100 मीटर सीनियर, सब जूनियर बालक वर्ग में सचिन, दुर्वेश कुमार ने पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

गोला फेंक में सचिन व रिंकी, लंबी कूद में सोनू, श्वेता प्रथम रहे। कबड्डी सब जूनियर बालक वर्ग में रेजुआ ने बाजी मारी। कार्यक्रम के आयोजक क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी सुमित कुमार सिकरवार ने सभी अतिथियों का सम्मान किया। निर्णायक मंडल में गजराज सिंह, शेखर कुमार, भूपेंद्र, सोनू मौजूद थे। कार्यक्रम का समापन यतेंद्र प्रताप सिंह ने प्रमाण पत्र और पुरस्कार देकर किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed