फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   naalon par seedhee, chabootara, kaise ho jal nikaasee

नालों पर सीढ़ी, चबूतरा, कैसे हो जलनिकासी

Fri, 22 Jul 2016 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
अमर उजाला ब्यूरो, एटा Updated Fri, 22 Jul 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
naalon par seedhee, chabootara, kaise ho jal nikaasee
नाला अतिक्रमण - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शहर का घंटाघर का क्षेत्र हो, अथवा ठंडी सड़क का इलाका। कस्बे के सभी प्रमुख बाजार अतिक्रमण के शिकार हैं। लोगों ने सड़क किनारे बनी नालियां पाट ली है। नालियों के ऊपर, सीढ़ी, चबूतरे ही नहीं मकान तक बना लिया गया है। इसके कारण जलनिकासी नहीं हो पाती। बारिश का पानी सड़क पर भरने के साथ लोगों के घरों में घुसने लगता है। नालियों के इन चंद कब्जेदारों की कारस्तानी मोहल्ले के आम लोगों के साथ राहगीर भी भुगतने को बेबस हैं।  
विज्ञापन

शहर में  दिन-ब-दिन अतिक्रमण बढ़ता जा रहा है। किसी भी मार्ग पर निकलें, जलभराव, कीचड़, गंदगी का अंबार मिलेगा। इसकी सबसे बड़ी वजह नालों पर किए गए कब्जे हैं। कब्जे का आलम यह है कि शहर के राष्ट्रीय राजमार्ग पर तो कई दुकानें ही नाले पर बनी हुई हैं। पिछले दिनों पालिका ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर नालों की सफाई और अस्थाई कब्जे हटवाए थे, लेकिन कुछ दिनों बाद फिर से नालियां अतिक्रमण की शिकार हो गई। इससे बारिश के पानी की निकासी  बाधित है। सड़कों पर जलभराव होता है। ठंडी सड़क, कैलाशगंज रोड, पीपल अड्डा, रेलवे रोड आदि पर तो जरा सी बारिश होते ही जलजमाव हो जाता है। घर, दुकानों में पानी घुसने लगता है। -------
विज्ञापन

पक्का निर्माण, कैसे हो कार्रवाई
कुछ जगहों पर तो अतिक्रमणकारियों ने नालों के ऊपर पक्का निर्माण करा लिया है। जब पालिका कर्मचारी कार्रवाई के लिए पहुंचते हैं, तो उन्हें कब्जेदारों के विरोध का सामना करना पड़ता है। इससे वे बगैर कब्जा हटाए ही बैरंग लौटते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
नालों पर हो रहे अतिक्रमण को खत्म कराने के लिए जल्द ही अभियान चलेगा। इसकी रूपरेखा तैयार की जा रही है। ताकि बारिश के पानी की निकासी हो सके। 
संतराम सरोज, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed